लाडनूं शहर के सभी मुख्य मार्गों पर होगा वृक्षारोपण और सौंदर्यकरण, जैन विश्व भारती और शुभकाम वैंचर्स किया अभियान शुरू, जैन विश्व भारती मार्ग पर लगाए नागचंपा के पेड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर के सभी मुख्य मार्गों पर होगा वृक्षारोपण और सौंदर्यकरण,

जैन विश्व भारती और शुभकाम वैंचर्स किया अभियान शुरू, जैन विश्व भारती मार्ग पर लगाए नागचंपा के पेड़

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती ने शुभकाम वैंचर्स मुम्बई के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान का प्रारम्भ किया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस अभियान के अन्तर्गत लाडनूं नगर में मुख्य मार्गो पर वृक्षारोपण करवाया जाएगा और वृक्षों को पोषित करने का दायित्व भी जैन विश्व भारती संस्था द्वारा लिया गया है।
इस अभियान के शुभारम्भ पर जैन विश्व भारती रोड पर नागचम्पा के पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह, उपखण्ड अधिकारी मिथिलेश कुमार व पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने इन नागचम्पा के पेड़ों को स्थापित किया। जैन विश्व भारती के परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़ ने बताया कि शुभकाम वैंचर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं जैन विश्व भारती के सहयोग से आगामी योगक्षेम वर्ष के अवसर पर नगर सौन्दर्यकरण के अन्तर्गत ट्रीगार्ड के साथ पेड़ लगाए जाएंगे एवं संस्था द्वारा पेड़ों की रक्षा भी की जाएगी। ठाकुर करणीसिंह द्वारा इस अभियान की प्रशंसा करते हुए नगर के सौन्दर्यकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए साधुवाद दिया। संरक्षक भागचंद बरड़िया, कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, संचालिका समिति सदस्य राजेन्द्र खटेड़, सभा के मंत्री राकेश कोचर, महिला मंडल मंत्री राजश्री कोचर, अनिता चौरड़िया, युवक परिषद मंत्री सुमित मोदी भी उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख लोगों में नीतेश माथुर, गोविन्दसिह कसूम्बी एडवोकेट व शुभकाम वेंचर्स प्रतिनिधि कीर्ति केलरिया ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर जैन विश्व भारती परिवार उपस्थित रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं