पोकर राम किसान छात्रावास की साधारण सभा की बैठक 8 जून को, समाज व होस्टल हितों पर होगा चिंतन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पोकर राम किसान छात्रावास की साधारण सभा की बैठक 8 जून को, समाज व होस्टल हितों पर होगा चिंतन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय चौधरी पोकर राम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास की प्रबंधक कमेटी की साधारण सभा की बैठक छात्रावास परिसर में 8 जून को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। जगदीश प्रसाद घिंटाला ने बताया कि मोहन राम जानू ओडींट की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत करने के अलावा छात्रावास में संचालित विवेकानंद डिफेंस अकादमी व कमेटी के सदस्यों के बताये मुद्दों तथा समाज व होस्टल हितों पर विचार-विमर्श तथा चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा। पन्ना लाल भामू रोडू ने बताया कि बैठक में लाडनूं व सुजानगढ़ तहसील के जाट बंधुओं को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए जन सम्पर्क कर आमंत्रित किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now