लाडनूं की चौथी पट्टी में दिनदहाड़े आंखों में मिर्च झोंककर विकलांग के गले से चैन चुराने वाले दो मुलजिम गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी सुजानगढ़ के अजय उर्फ मोगली और शोयब बिसायती को पकड़ कर चुराई गई चैन और बिना नम्बरी मोटरसाइकिल जब्त की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की चौथी पट्टी में दिनदहाड़े आंखों में मिर्च झोंककर विकलांग के गले से चैन चुराने वाले दो मुलजिम गिरफ्तार,

पुलिस ने आरोपी सुजानगढ़ के अजय उर्फ मोगली और शोयब बिसायती को पकड़ कर चुराई गई चैन और बिना नम्बरी मोटरसाइकिल जब्त की

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस द्वारा लाडनूं की चौथी पट्टी में दिनदहाड़े आंखों में मिर्च डालकर एक विकलांग के गले से चैन स्नैचिंग किए जाने के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चैन स्नैचिंग करने वाली गैंग का खुलासा किया है और इस चैन स्नैचिंग गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे बरामदगी भी की गई है। गैंग के गिरफ्तार सदस्य अभियुक्तों में अजय उर्फ मोगली (29) पुत्र राजेन्द्र सिंह जाट निवासी लुहारगाडा सांखला बास सुजानगढ और शोयल (23) पुत्र चांद मोहम्मद बिसायती निवासी साटिया बस्ती के पीछे रेलवे लाईन के पास सुजानगढ़ हैं। इनके कब्जे से लाडनूं के प्रकरण में चुराई गई चैन व वारदात में प्रयुक्त बिना नंबरी मोटरसाईकिल को जप्त किया है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध विभिन्न मामले विचाराधीन हैं।

चौथी पट्टी की वारदात में सीसीटीवी फुटेज से पहचान और दबिश दे पकड़े गए मुलजिम

लाडनूं की चौथी पट्टी से हुई चैन स्नैचिंग मामले में गत 19 अगस्त को पूर्व पार्षद दीपक कुमार चौरडिया पुत्र स्व. पृथ्वीराज चौरड़िया जाति औसवाल निवासी चौथी पट्टी लाडनूं ने पुलिस को एक रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई प्रसन्न कुमार चौरड़िया, जो पैर से विकलांग है, घर के सामने की तरफ बैठा था।तब सुबह करीब 11.40 बजे दो मोटरसाईकिल सवार युवक आये तथा उसके भाई की आंखो में मिर्ची डालकर गले में पहनी हुई सोने की चैन झपट्टा मारकर तोड़कर भाग गये। इस प्रकरण से धारा 304 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चैन स्नैचिंग के इस प्रकरण में थाना हाजा की टीग गठित की जाकर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये कस्बा लाडनूं, सुजानगढ, बीदासर, डीडवाना आदि कस्बों में सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर संदिग्ध मुल्जिमानों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया। उनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार जारी रही। चैन स्नैचिंग के आरोपियों की तलाश करते हुए मुल्जिम अजय उर्फ मोगली व शोयल पुत्र को डिटेन कर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और उसके साथी मुल्जिम को भी पकड़ा गया। मुल्जिमानों के कब्जे से चुराई गई चैन व वारदात में प्रयुक्त बिना नम्बरी मोटरसाईकिल को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया। इन मुलजिमान से विस्तृत अनुसंधान भी किया जा रहा है।

मुलजिमों के खिलाफ सुजानगढ़ में हैं अनेक मामले

गिरफ्तार मुल्जिमों के खिलाफ काफी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें अजय उर्फ मोगली पुत्र राजेन्द्रसिंह चौधरी के खिलाफ सुजानगढ़ में ही विभिन्न 11 मामले विचाराधीन हैं। मुलजिम शोयल बिसायती के विरुद्ध भी सुजानगढ़ में 4 मामले विचाराधीन हैं। इन दोनों मुलजिमानों को पकड़े जाने और बरामदगी की इस पूरी कार्रवाई में जिस पुलिस टीम ने कार्य किया, उनमें थानाधिकारी महीराम बिश्नोई के साथ हेड कांस्टेबल बन्नाराम, कांस्टेबल किशोर, अब्दुल शाकिर, धर्मेन्द्र, विक्रम 1983, हरिराम, विक्रम 822 शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now