कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन,

रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा किसान मोर्चा नागौर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल ने राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम के ज्ञापन देकर लाडनूं उपखंड क्षेत्र में कृषि विभाग की बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला शुरू करवाने की मांग की है। पटेल ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि लाडनूं उपखंड क्षेत्र में कृषि विभाग की व्यवस्थाएं लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश कृषि कार्यालय बंद पड़े हैं तथा अधिकारियों के महत्वपूर्ण पद रिक्त होने के कारण किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। तहसील भर में सहायक कृषि अधिकारी के चार स्वीकृत पदों में से तीन पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। लाडनूं शहर का ब्लॉक स्तरीय कृषि सहायक कार्यालय पिछले छह वर्षों से बंद है। पंचायत समिति परिसर स्थित कार्यालय पर ताले लगे हुए है तथा कृषि विभाग कार्यालय को अटल सेवा केंद्र के ऊपर एक कमरा आवंटित किया गया है, लेकिन उस पर विभाग के कार्यालय का नाम तक अंकित नहीं किया गया है, जिससे किसानों को कार्यालय ढूंढने में परेशानी होती है। उप तहसील निम्बी जोधां एवं रताऊ क्षेत्र में भी सहायक कृषि अधिकारी के पद रिक्त होने से किसान सेवा केंद्र प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। मीठड़ी स्थित कार्यालय भी अधिकांश समय बंद रहता है। इससे किसानों को बीज, खाद, सब्सिडी एवं कृषि योजनाओं की जानकारी और लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला पिछले आठ वर्षों से बंद पड़ी है। वर्ष 2011 में निर्मित यह प्रयोगशाला जर्जर होने के बाद सरकार द्वारा पुनर्निर्माण की स्वीकृति एवं एआरओ पद स्वीकृत किए जाने के बावजूद आज तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जनवरी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे किसानों को मिट्टी एवं पानी जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। अतः किसान हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करवाएं और लाडनूं उपखंड क्षेत्र में रिक्त पड़े तीन सहायक कृषि अधिकारी पदों एवं एआरओ पद पर तत्काल नियुक्तियां की जाएं। बंद पड़े ब्लॉक स्तरीय कृषि कार्यालयों एवं किसान सेवा केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करवाया जाए। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का अधूरा निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करवाकर शीघ्र शुरू किया जाए। किसानों को बीज, खाद, सब्सिडी एवं कृषि योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाने हेतु विभागीय मॉनिटरिंग मजबूत की जाए। कृषि विभाग के कार्यालयों पर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं तथा किसानों के लिए नियमित जनसुनवाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र के किसान लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। खरीफ सीजन एवं मानसून को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now