लाडनूं के हाईवे के होटलों पर पुलिस का छापा, दो युवतियों सहित पांच को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, लम्बे समय से हाईवे के विभिन्न होटलों में देह-व्यापार चलने की मिल रही थी ख़बरें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के हाईवे के होटलों पर पुलिस का छापा, दो युवतियों सहित पांच को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा,

लम्बे समय से हाईवे के विभिन्न होटलों में देह-व्यापार चलने की मिल रही थी ख़बरें

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हाईवे के होटलों पर दबिश देते हुए संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी की है। लाडनूं और आसपास के क्षेत्र में गुजर रहे हाईवे पर स्थित होटलों में अवैध गतिविधियों के संचालन की खबरें लम्बे समय से मिल रही थी। ‘कलम कला’ ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और अनेक होटलों पर दबिश भी दी गई, लेकिन पूर्व सूचना हो जाने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा, पुलिस केवल हिदायतें देकर वापस आ गई। जिला पुलिस अधिकारियों ने इस बाबत अनेक बार कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन कोई भी कार्रवाई सामने नहीं आई। अब पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल और लाडनूं थानाधिकारी महेन्द्र सिंह पालावत की जोड़ी ने दबिश देकर लोगों को चौंका दिया है। उनके द्वारा की गई कार्रवाई से हाईवे के सभी होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच को होटलों से पकड़ा है।

पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा इन लोगों के

लाडनूं सीओ विक्की नागपाल के नेतृत्व में सीआई महेंद्र चारण व पुलिस टीम ने शहर के हाईवे पर स्थित दो होटलों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए संदिग्ध युवक-युवतियों को दबोचा है। पुलिस को बीते कई दिनों से इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार इन होटलों की आड़ में देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें निरन्तर मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने आसोटा के पास होटल लक्ष्मी पैलेस तथा डाबड़ी पुलिया के पास छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 3 युवकों और 2 युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में गोपाल राम पुत्र पूर्णमल दर्जी नलिया बास सुजानगढ़, देवीलाल पुत्र गीगराज जाट निवासी जाजोद, शहजाद पुत्र बाबू खान निवासी सुमेरपुर उत्तरप्रदेश के साथ रतनगढ़ व मध्यप्रदेश की दो युवतियों सहित कुल पांच जने शामिल हैं। इन लोगों से पुलिस पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं बन पाया। जिसके चलते प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने पांचों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें पाबंद की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now