संगठित एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस सजग रहे- एसपी मीणा, महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संगठित एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस सजग रहे- एसपी मीणा,

महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

डीडवाना-कुचामन (kalamkala.in)। कुचामन पुलिस थाना में कार्यक्रम आयोजित करके अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस में कार्यरत महिला-कार्मिकों से उनकी समस्याएं भी सुनी व कस्बा कुचामन सिटी की महिलाओं को अपने हक व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकम के दौरान वृताधिकारी वृत कुचामन सिटी व थानाधिकारी पुलिस थाना कुचामन एवं थाना की सुरक्षा सखी सदस्य, सीएलजी सदस्य भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का भी साफा व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन खुशी, ऑपरेशन गरिमा, लाडली सुरक्षा योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला पुलिस अधीक्षक मीणा ने कार्यक्रम में कहा कि हमारी जिला पुलिस आम जनता को सुगम एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में संगठित एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना कुचामन सिटी का निरीक्षण किया। उन्हें गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर वृताधिकारी विकास धींधवाल, थानाधिकारी सुरेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) उपस्थित रहे।जिला पुलिस अधीक्षक ने जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। अनुसंधान अधिकारियों से पेण्डिंग प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर पैण्डिग प्रकरणों एवं परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। संगठित अपराधियों एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश भी दिये गये।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now