विद्यार्थियों को सिवरेज और स्वच्छता का महत्व समझाया, सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थियों को सिवरेज और स्वच्छता का महत्व समझाया,

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज व सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय आदर्श बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने उन्हें परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से वह पानी सड़क पर ही फैलता है और उससे जीवाणु पैदा होते हैं, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर होने वाला व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से 70 प्रतिशत तक बचाव करती है। सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ दिया जाएगा, इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सभी को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने से डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि अनेक बीमारियां होती हैं, जिनसे हमें बहुत परेशानी होती है, इसलिए सभी कॉलोनीवासियों को सीवर कनेक्शन के समय अपने घर का सीवर कनेक्शन करवाना चाहिए‌, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
कार्यक्रम में अध्यापिका प्रियंका कंवर, कनक नागपुरिया और एसओटी रामकिशोर ने कहा कि कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now