जसवंतगढ से सीए फाइनल परीक्षा में सफल रहे युवाओं का किया गया सम्मान, वृंदा फाउंडेशन स्कूल में आयोजित समारोह में नव सीए युवाओं ने बताए सफलता के मंत्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ से सीए फाइनल परीक्षा में सफल रहे युवाओं का किया गया सम्मान,

वृंदा फाउंडेशन स्कूल में आयोजित समारोह में नव सीए युवाओं ने बताए सफलता के मंत्र

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को जसवंतगढ़ के चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षा में पास प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रखा गया। समारोह में छोटे से कस्बे जसवंतगढ़ से सीए फाइनल में उत्तीर्ण रही निशा जांगिड़ पुत्री सत्यनारायण जांगिड़, कीर्ति सोनी पुत्री गोपाल सोनी, कृष्ण गग्गड पुत्र लक्ष्मीकांत गग्गड, दीपक शर्मा पुत्र गौरी शंकर जाजड़ा, शुभम तोषनीवाल पुत्र राजेंद्र कुमार तोषनीवाल, शुभम झंवर पुत्र रतन झंवर तथा ऋषभ करवा पुत्र जगदीश करवा को वृंदा स्कूल के फाउंडर अंजनी कुमार सारस्वत व प्रिंसिपल शुभांगी जैन द्वारा दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह एवं भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।

छात्रों से संवाद कर सफलता के सूत्र बताए

समारोह में सीएम परीक्षा में सफलता प्राप्त इन युवाओं ने वृंदा फाउंडेशन स्कूल के बच्चों से संवाद भी किया और उन्हें सफलता के सूत्र बताए। सीए बने दीपक शर्मा ने पढ़ाई के दौरान नियमितता रखने पर बल दिया। सीए कृष्ण गग्गड़ ने कड़ी मेहनत के साथ राइटिंग पर भी फोकस करने की प्रेरणा दी। सीए शुभम तोषनीवाल ने धैर्यपूर्वक तैयारी करते रहने पर बल दिया। सीए कीर्ति सोनी और सीए निशा जांगिड़ ने परीक्षा में मिली विफलता या कम प्रतिशत को भी एक प्रेरणा मान कर बार-बार प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। समारोह का प्रारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया गया।इस अवसर पर प्रिंसिपल शुभांगी जैन ने सभी नए बने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीएस विनीता सोनी, इंजीनियर मोहित जांगिड़, स्कूल स्टाफ एवं सैंकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now