बीदासर के होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ के मालिक मुनीराम मंडा की गोलियां बरसा कर की गई हत्या के मामले में पुलिस की सफलता, 3 आरोपियों को लिया हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी छह टीमें, दें रही हैं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीदासर के होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ के मालिक मुनीराम मंडा की गोलियां बरसा कर की गई हत्या के मामले में पुलिस की सफलता,

3 आरोपियों को लिया हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी छह टीमें, दें रही हैं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

बीदासर (kalamkala.in)। बीदासर में होटल दी रॉयल ट्रीट के मालिक मुनीराम मंडा की कुछ बदमाशों द्वारा खून की होली खेलते हुए गोलियां मार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। होटल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक की हत्या और तीन को गंभीर रूप से घायल कर मारा डालने की कोशिश करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए गठित पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गोलीबारी के इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए चूरू एजीटीएफ, डीएसटी, छापर, सांडवा, बीदासर और सुजानगढ़ सदर पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक जय यादव स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों नामजद आरोपियों को चूरू जिले से बाहर से पकड़ा गया है। पुलिस की अन्य टीमें भी लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात बीदासर स्थित होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की थी। इस घटना में होटल मालिक मुनीराम मंडा की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मुनीराम मंडा के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now