प्रसिद्ध पद्मश्री मांड गायिका बतूल बेगम ने लाडनूं में मांड शैली में विभिन्न भजनों और लोकगीतों से लोगों को लुभाया, रंगरसिया कार्यक्रम में वेदप्रकाश शर्मा एंड पार्टी जयपुर, मुकुल आकाश और रोहित राज ग्रुप ने होली गीतों से सबको किया झूमने पर मजबूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रसिद्ध पद्मश्री मांड गायिका बतूल बेगम ने लाडनूं में मांड शैली में विभिन्न भजनों और लोकगीतों से लोगों को लुभाया,

रंगरसिया कार्यक्रम में वेदप्रकाश शर्मा एंड पार्टी जयपुर, मुकुल आकाश और रोहित राज ग्रुप ने होली गीतों से सबको किया झूमने पर मजबूर

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां ऋषभ द्वार के पास स्थित स्वर्णिम भारत कॉलोनी परिसर में ‘रंगरसिया होली उत्सव’ का आयोजन किया गया। समिति व करिअर मंत्र संस्थान के तत्वावधान में रंगरसिया कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘पद्मश्री’ विभूषित डॉ. बतुल बेगम थी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद एवं राजेश दूगड़ वापी तथा पूर्व अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष फिरोज खान रोडू थे। कार्यक्रम में वेदप्रकाश शर्मा एंड पार्टी जयपुर व मुकुल आकाश और रोहित राज ग्रुप ने एक से बढ़कर एक लोगों को रिझाने वाली प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में राधा कृष्ण रास व राजस्थानी गीतों को खूब सराहा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं होली उत्सव का आनंद जमकर लूटा। पूर्णतः पारिवारिक माहौल में हुए इस कार्यक्रम में मांड गायिका बतूल बेगम ने मांड शैली में विभिन्न भजन और लोकगीत गाकर लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में आसपास के काफी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती की निदेशक एडवोकेट विजयश्री शर्मा, विमल विद्या विहार की प्रिंसिपल रचना बालानी, सेवानिवृत्ति सूबेदार सरदार सिंह, राजकुमार भूतोड़िया हैदराबाद, सुनीता वर्मा, चंद्रेश गोलछा, चौथमल किला, समाजसेवी विनोद पटावरी, प्रवीण बरडिया, मनीष गोठड़िया शिलांग, हनुमान मल जांगिड़, भवानी सिंह, अविनाश लोहिया, विशाल वर्मा, राजपाल सिंह, राहुल सोनी, जितेश सोनी, वैद्य ओम प्रकाश शर्मा चूरू सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now