पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध खनन व परिवहन के मामले में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी मूमेंट खनन सामग्री जब्त की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध खनन व परिवहन के मामले में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी मूमेंट खनन सामग्री जब्त की

नागौर (kalamkala.in)। अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित भारी मात्रा में अवैध खनन की बजरी, पत्थर तथा गिट्टी आदि जब्त किया गया है। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजनान्तर्गत अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय तथा श्री नारायण टोगस (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार श्री सुमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर के निकटतम सुपरविजन में नागौर पुलिस द्वारा 16 जनवरी मंगलवार को अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसमें जब्त किये गये वाहनों में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं। साथ ही 6 टन बजरी, 8 टन पत्थर, 6 टन गिट्टी तथा 700 टन का बजरी का स्टॉक भी जब्त किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now