प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए विशेष अभियान 17 जनवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए विशेष अभियान 17 जनवरी को

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन के निर्देशानुसार मंगलवार 16 जनवरी को उपखंड अधिकारी लाडनूं द्वारा उपखंड क्षेत्र लाडनूं के ग्रामीण एवं शहरी बैंक प्रतिनिधियों व विकसित भारत संकल्प यात्रा के डे नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र लाडनूं के प्रत्येक ग्राम पंचायत में बुधवार 17 जनवरी को विशेष अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामीणजनों को मिले, इसके लिए समस्त डे नोडल अधिकारी वीबीएसवाई, संबंधित ग्राम पंचायत के बैंक अधिकारी, मेडिकल विभाग के कर्मचारी, पंचायत राज के कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से उक्त अभियान के तहत योजना का प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणजनों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार लाडनूं डा. सुरेन्द्र भास्कर, विकास अधिकारी सांवरमल शर्मा, बैंक प्रतिनिधि, बीसीएमओ श, सीबीईओ एवं समस्त डे नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now