लाडनूं के प्रजापति समाज ने किया होनहार विद्यार्थी सुरेश कुमार व उसके शिक्षकों का सम्मान, राजस्थान भर में सैकेंड टॉपर रहा था विद्यार्थी सुरेश कुमार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के प्रजापति समाज ने किया होनहार विद्यार्थी सुरेश कुमार व उसके शिक्षकों का सम्मान,

राजस्थान भर में सैकेंड टॉपर रहा था विद्यार्थी सुरेश कुमार

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय प्रजापत समाज की ओर से समाज के एक छात्र के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं विज्ञान के परीक्षा परिणाम में राजस्थान प्रदेश में सैकेंड टॉपर रहने पर समारोह आयोजित कर उसका, उसके अभिभावक माता-पिता, विद्यालय के प्रिंसिपल व निदेशक का सम्मान-सत्कार किया गया। इस होनहार विद्यार्थी सुरेश कुमार प्रजापति ने 99.60 प्रतिशत अंक बना कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह निम्बी जोधां के टैगोर स्कूल में पढ़ रहा था। सुरेश कुमार ने मैथामेटिक्स, कैमिस्ट्री, फीजिक्स और इंग्लिश विषयों में 100-100 पूर्णांकों में से पूरे 100-100 नम्बर हासिल किए हैं। उसने हिंदी में 100 में से 98 अंक हासिल किए हैं। सुरेश वर्तमान में सीकर में आईआईटी जे.ई. की तैयारी कर रहा है और वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन, मेहनत, गुरुजनों के आशीर्वाद और माता-पिता के स्नेह को दिया है।

होनहार विद्यार्थी के साथ उसके शिक्षकों का भी किया सम्मान

प्रजापति समाज की ओर से समाज अध्यक्ष धनराज ढुंढाड़ा और मंत्री नवीन घोड़ेला और कोषाध्यक्ष रमेश नागपुरिया ने सुरेश किरोड़ीवाल पुत्र दिनेश किरोड़ीवाल को माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर स्वागत-सम्मान किया गया। इसी प्रकार उसके माता-पिता का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर उसके विद्यालय टैगोर स्कूल के निदेशक गुलाब सिंह शेखावत का भी स्वागत-सम्मान किया गया। यह स्वागत बछराज नागपुरिया व बाबूलाल ढुंढाडा ने किया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश सिखवाल का स्वागत बेगराज ढुंढाड़ा व डूंगरमल प्रजापत ने किया।

इन सबकी रही उपस्थिति

इस स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में पार्षद बाबू लाल प्रजापत, पार्षद संदीप प्रजापत (होदकाशिया), कमल घोड़ेला, समाज के कोषाध्यक्ष रमेश नागपुरिया, गोविन्द नागपुरिया, चंदनमल गैदर, भागीरथ प्रजापत, नवरतन प्रजापत सीए, संदीप नागपुरिया, अशोक नागपुरिया, कैलाश घोड़ेला, मनोज प्रजापत, राजकुमार नागपुरिया, बाबूलाल नागपुरिया, नथमल प्रजापत, राधाकिशन प्रजापत आदि सहित प्रजापति समाज के प्रमुख लोगों के साथ ही अन्य समाज के भी लोगों में भंवरलाल शर्मा, बेगाराम शर्मा, शुभम पारीक, कानु शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु लिम्बा थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में सुबह 5.30 बजे हुआ होलिका दहन, महिलाओं ने लिया बड़ी संख्या में भाग, डीजे, चंग आदि के साथ नाचते-गाते युवाओं ने उखाड़ा खेजड़ी का डांडा, परम्परागत रूप से मनाया बस स्टेंड पर शहर का सामुहिक कार्यक्रम

बीदासर के लग्जरी होटल ‘होटल दी रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, 3 घायल, होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हुई और गोलियां लगने से गंभीर घायल हुए तीन को किया जयपुर रैफर

शहर चुनें

Follow Us Now