सीमा पर राष्ट्र रक्षा के लिए तत्पर वीर जवानों की सफलता के लिए प्रार्थना व राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित, कसूम्बी में भाजपा नेता बागड़ा ने नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता व ग्रामीण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीमा पर राष्ट्र रक्षा के लिए तत्पर वीर जवानों की सफलता के लिए प्रार्थना व राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित,

कसूम्बी में भाजपा नेता बागड़ा ने नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता व ग्रामीण

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम कसुम्बी में भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा के नेतृत्व में देश की सुरक्षा में सीमा पर खड़े वीर जवानों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा लगातार मिशन सिंदूर के माध्यम से आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसी संदर्भ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को कसूम्बी के श्री बालाजी मंदिर में सुरक्षा प्रार्थना की गई, जिसमें वंदे मातरम् गान व विभिन्न जयघोषों में ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ व ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के उद्घोष लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में गहरी राष्ट्रीय भावना, समर्पण और उत्साह देखने को मिला। साथ ही शक्ति केंद्र स्थित मंदिर में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने प्रार्थना सभा भी आयोजित की। राष्ट्रीय प्रार्थना सभा के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पुजारी चतुर्भुज शर्मा, महंत दिनेश शर्मा, प्रेमसुख शर्मा, कैलाश माटोलिया, वासुदेव शर्मा, गोपाल पिपलवा, कमल किशोर शर्मा, अनिल पिलानिया, अजय शर्मा, श्रीकांत चोटिया, मधुसूदन शर्मा, जुगल शर्मा, बनवारी बागड़ा, मंजीत मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now