नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए सभी सम्बंधित विभागों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी, नियंत्रण कक्षा बनाया, सोशल मीडिया पर निगरानी हो, जिला कलक्टर ने ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक और दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए सभी सम्बंधित विभागों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी, नियंत्रण कक्षा बनाया, सोशल मीडिया पर निगरानी हो,

जिला कलक्टर ने ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक और दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान स्थिति के संदर्भ में आपदा प्रबंधन की स्थिति में तत्काल कार्यवाही के लिए नागरिक सुरक्षा हेतु नियुक्त 12 सेवाओं (खोज एवं बचाव सेवाएं, आपूर्ति और संसाधन प्रबंधन सेवा, कानून व्यवस्था व पुलिस सेवा, इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा सेवा, स्वयंसेवक प्रबंधन सेवा, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, खाद्य पानी और आश्रय सेवा, संचार सेवा, परिवहन सेवा, जन सूचना एवं मीडिया सेवा तथा सामाजिक कल्याण और काउंसलिंग सेवा) के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर सेन ने जिले में बुधवार को हुए माॅक ड्रिल व ब्लैकआउट की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि आमजन को जारी निर्देशों के प्रति जागरूक किया जाये।

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने पर निगरानी, नियंत्रण रहे

बैठक में जिला कलक्टर सेन ने किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान जिले में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य सामग्री, दूरसंचार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सोशल मीडिया द्वारा अफवाहों फैलाने वालों पर कारवाई करने व सतत निगरानी रखने, आमजन को जागरूक करने एवं नागरिकों को सूचना प्रदान करने के लिए आवश्यक बंदोबस्त करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत एवं प्रबंधन के लिए जिला मुख्यालय पर नियन्त्रण कक्ष के सुचारु संचालन के निर्देश दिए।

नियंत्रण कक्ष स्थापित व सहायता फोन नम्बर जारी

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय में आपदा प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे संचालित होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक नियन्त्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 01580- 294494 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवतल, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now