लाडनूं में चांदी के प्राचीन रथ पर निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा, भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर विशेष पूजा, शांतिधारा, अभिषेक तथा आरती के कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में चांदी के प्राचीन रथ पर निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा,

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर विशेष पूजा, शांतिधारा, अभिषेक तथा आरती के कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव लाडनूं में हर्षोल्लास से श्रद्धा व भक्ति पूर्वक समारोह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चांदी के प्राचीन रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई और लाडनूं के सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजा, शांतिधारा, अभिषेक, तथा आरती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन समाज के सदस्य राज पाटनी ने बताया कि महावीर जयंती के मुख्य आयोजन में बड़ा जैन मंदिर से चांदी के प्राचीन कलात्मक रथ सहित भव्य शोभायात्रा भगवान महावीर के संदेशों व भजनों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों व बाजारों से होकर निकली।शोभायात्रा के मार्ग में श्रावकों ने अपने घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान के द्वार पर रथयात्रा की आरती उतार कर अभिनंदन किया।
शोभायात्रा में समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे सम्मिलित रहे। रथयात्रा का समापन जैन बड़ा मंदिर में हुआ जहां रथ में विराजित भगवान महावीर की प्रतिमा के अनुष्ठान पूर्वक अभिषेक व शांतिधारा की गई। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ व विदुषी महिला सुशीला देवी कासलीवाल का उनके द्वारा त्याग व तपस्या की सप्तम प्रतिमा धारण करने के उपलक्ष में संपूर्ण समाज की तरफ से अभिनंदन व अनुमोदना की गई। संध्याकाल में श्री चंद्रसागर स्मारक महावीर मंदिर में भव्य भक्तिमय आरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं की उपस्थिति रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now