लाडनूं की ओसवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष पद पर राजेश खटेड़ निर्वाचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की ओसवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष पद पर राजेश खटेड़ निर्वाचित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय ओसवाल समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री ओसवाल पंचायत लाडनूं कार्यकारिणी में रिक्त हुए कोषाध्यक्ष पद के लिए रविवार को विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा चुनाव सम्पन्न करवाए गए। श्री ओसवाल पंचायत में कोषाध्यक्ष का पद गजराज कठौतिया के कोषाध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफे दे दिए जाने से रिक्त हो गया था। रविवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में संस्था के पंचों के पड़े कुल 37 मतों में राजेश कुमार खटेड़ (बाबू साब) को 22 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार रंजीत दूगड़ को 15 मत मिले। इस प्रकार 8 मतों के अंतर से राजेश कुमार खटेड़ को निर्वाचित घोषित किया गया। यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी सुनील चौरड़िया ने सम्पन्न करवाई। श्री ओसवाल पंचायत में वर्तमान में सरपंच पद पर राजकुमार चोरड़िया व मंत्री पद पर राकेश कोचर कार्यरत हैं। इनकी टीम में अब एक महत्वपूर्ण पद कोषाध्यक्ष पर राजेश कुमार खटेड़ कार्य करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now