लाडनूं के सरकारी अस्पताल में खड़ी मोटर साइकिल को चोर उड़ा ले गए, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरों की करतूत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सरकारी अस्पताल में खड़ी मोटर साइकिल को चोर उड़ा ले गए,

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरों की करतूत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आए दो जने उसकी स्पेलैंडर मोटर साइकिल अस्पताल के पार्किंग स्थल से एक व्यक्ति चुरा कर ले गये। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनका हुलिया व करतूत नजर आई और उन्हें पहचान लिया गया। तब मोटर साइकिल मालिक ने चोरी की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने को दी है, जिसे दर्ज किया जाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोटर साइकिल चोरी की यह रिपोर्ट भागीरथ (26) पुत्र प्रेमाराम बाबरी निवासी निम्बी रोड लाडनूं ने पुलिस को दी, जिसमें उसने बताया है कि 25 जुलाई को 8.30 बजे वह अपने घर से अपनी भाभी को लेकर मोटर साइकिल पर इलाज कराने के लिए लाडनूं के सरकारी अस्पताल में आया था। उसकी मोटर साइकल नं. आरजे 37 बीएस 7623 को हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी करके वह अस्पताल के अंदर चला गया। जब इलाज करवा कर वापस पार्किंग में आया, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अस्पताल के आस-पास के मेडिकल स्टोर्स व अन्य दुकानों में पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे चैक किये, तो पता चला कि अब्दुल वाहिद व एक अन्य निवासी लाडनूं उसकी मोटर साइकिल को चुरा कर ले गये। इस चोरी की गई मोटर साइकिल के चेसिस नं. एमबीएलएचएडब्ल्यू 210पी4जे02555 व इंजन नं. एचएआईआईई 7पी4जे04558 है। पुलिस ने यह मामला धारा 303 (1) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक गोपालराम को सौंपी गई है।

लोगों की चर्चाओं में यह आया है

इस चोरी के मामले में लोगों में कई तरह की चर्चाएं रहीं। कुछ लोगों का इस बारे में यह कहना रहा कि लाडनूं होस्पिटल से सुबह मोटर साइकिल उठा ली गई है। चोरी करने वाले आराम से होस्पीटल के अंदर आये थे और फिर चुपचाप बाइक लेकर चले गए। सीसीटीवी कैमरों में गाड़ी चुराने वाले की फोटो साफ दिखाई दे रही है। यह भी कहा गया कि चोर बाइक लेकर घोड़ावत हॉस्पिटल की तरफ गए थे। वहां से वे होंडा शो रूम से जसवंतगढ़ टंकी की तरफ गए थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now