मानव मात्र को मर्यादित और सुखमय जीवन का संदेश देता है रामचरितमानस- संत क्षमाराम महाराज, लाडनूं के श्री रामआनंद गौशाला में विविध संतों के सान्निध्य में सातवें दिन भी जारी रहा श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने अर्पित किए 2.51 लाख रुपए, लगेगा पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह का चित्र 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मानव मात्र को मर्यादित और सुखमय जीवन का संदेश देता है रामचरितमानस- संत क्षमाराम महाराज,

लाडनूं के श्री रामआनंद गौशाला में विविध संतों के सान्निध्य में सातवें दिन भी जारी रहा श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम,

भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने अर्पित किए 2.51 लाख रुपए, लगेगा पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह का चित्र

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री रामआनन्द गौशाला मे रामस्नेही सम्प्रदाय के सिंहस्थल पीठाधीश्वर महन्त श्री क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम के सप्तम दिवस क्षमाराम जी महाराज ने रामचरित मानस और सुन्दर काण्ड की महिमा बताई और कहा कि संत तुलसीदास जी महाराज द्वारा रचित यह ग्रन्थ वेद वाक्य समान माना जाता है। इसमें मानव मात्र को संसार में अपने मर्यादित जीवनयापन द्वारा परिवार में सुखी रहने का संदेश दिया गया है। रविवार के मानस पाठ में बीकानेर से नवलराम जी, संत रामपाल जी, निरंजनी सम्प्रदाय के गौतम दत्त शास्त्री ने सम्मिलित होकर मंच व कार्यक्रम की शोभा बढाई। लाडनूं के रामद्वारा के संत अमृतरामजी महाराज पूरे पाठ आयोजन के दौरान अपनी नियमित गरिमामय उपस्थिति देकर मंच की शोभा बढा रहे हैं। मानस पारायण के विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह लाडनूं रहे। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर अपने स्वर्गीय पिता एवं लाडनूं क्षेत्र के जनप्रिय नेता पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की स्मृति में 2 लाख 51 हजार रुपयों का सहयोग प्रदान कर गौशाला में पूर्व विधायक की तस्वीर लगाने की इच्छा व्यक्त की। रविवार के पूजन में यजमान के रूप में अरविंद नाहर, रामेश्वर सोनी, वैद्य पुरूषोत्तम शर्मा एवं सुश्री वसुधा गहलोत रहे। पूजा के दौरान मंच का संचालन सीताराम गौतम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनसमुदाय उमड़ रहा है। समस्त व्यवस्थाएं संयोजक हनुमान मल जांगिड़, गौशाला के उपाध्यक्ष सुशील पीपलवा आदि पूरी टीम द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाई जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now