लाडनूं में इस बार 35 फुट ऊंचा रावण जलाया जाएगा, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से चमचमा उठेगा आसमान, लाडनूं का भव्य दशहरा मेला 2 अक्टूबर को, तैयारियां जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में इस बार 35 फुट ऊंचा रावण जलाया जाएगा, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से चमचमा उठेगा आसमान,

लाडनूं का भव्य दशहरा मेला 2 अक्टूबर को, तैयारियां जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र का सुप्रसिद्ध लाडनूं का भव्य दशहरा मेला इस वर्ष आगामी 2 अक्टूबर को यहां हाईवे पर करंट बालाजी मंदिर के सामने स्थित दशहरा मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। दशहरा मेला समिति के तत्वावधान में होने वाले इस मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष ललित वर्मा ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण 35 फुट ऊँचे रावण पुतले का दहन होगा, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बनेगा। साथ ही मेले में विशेष आकर्षण के रूप में शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन रहेगा, जो आसमान में रंग-बिरंगी छटा बिखेरेगा और दर्शकों को रोमांचित करेगा। समिति के मंत्री सुशील कुमार पीपलवा ने बताया कि मेले के अवसर पर करंट बालाजी मंदिर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियों, भजन मंडलियों की गूंज, लहराते हुए धार्मिक ध्वजों और वाद्ययंत्रों की सुमधुर लहरियों से नगर का वातावरण भक्तिमय बनेगा। समिति के प्रचार मंत्री डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने बताया कि इस बार मेले को और अधिक भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नगर वासियों और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है। समिति ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर असत्य पर सत्य की विजय के इस पर्व को यादगार बनाएं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now