108 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर बैठक आयोजित कार्यकतााओं को सौंपी जिम्मेदारियांं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

108 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर बैठक आयोजित
कार्यकतााओं को सौंपी जिम्मेदारियांं

 लाडनूं। ग्राम बादेड़ स्थित सिद्धपीठ बादेड़ भैरव धाम में 108 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ एवं भगवान शिव तथा काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं ग्रामीणों की बैठक मुख्यउपासक जेठाराम महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुई। प्रबंधन कमेटी के शंकर आकाश ने बताया कि शिवशक्ति महायज्ञ प्रख्यात बालाजी भक्त एवं कुचामन के बल्डा धाम के पीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट सीताराम दास महाराज के पावन सान्निध्य में संचालित होगा, जो 8 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। महायज्ञ के दौरान ही 15 व 16 जनवरी को मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी एवं इससे पूर्व विशाल शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। बसंत गोठड़िया ने बताया कि इस महायज्ञ में देश के विभिन्न कोनों से संत एवं पीठाधीश्वर शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में प्रेमदास स्वामी, भंवराराम, छोगाराम ठोलिया, जगदीश ठोलिया, श्रवणराम, धर्माराम ठोलिया, आनंद सैन भागीरथा ठोलिया, सुरेंद्र थोरी, मुकेश थोरी, विजयपाल ठोलिया, बजरंग ठोलिया, जितेंद्र थोरी, जीवणमल मोयल, रामगणेश थोरी, रामगोपाल ठोलिया, मनोज ठोलिया, कमल, मनीष सैन आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now