निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर एसीजेएम ने करवाई बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर एसीजेएम ने करवाई बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण

लाडनूं। स्थानीय बार संघ के नए पदाधिकारियों एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई एवं उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का कार्य किया गया। एसीजेएम डा. विमल व्यास ने एक समारोह में हाल ही में सम्पन्न वर्ष 2023 के वार्षिक चुनाव में नवनियुक्त अध्यक्ष जयश्री डूकिया को मय कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन सम्बंधी प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। चुनाव अधिकारी ईश्वर मेघवाल ने बताया कि हाल ही में गत 16 दिसम्बर को सम्पन्न स्थानीय बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट जयश्री डूकिया व सरफराज नवाज के बीच सीधा मुकाबला थ, जिसमें डूकिया ने 23 मतों के अन्तर से सरफराज नवाज को पराजित किया। इस चुनावमें अध्यक्ष पद के अलावा शेष पूरी कार्यकारिणी का चुनाव निविरोध घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर जयवीर सिंहं दुजार, महासचिव दिनेश पटेल, संयुक्त सचिव मन्नालाल स्वामी, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा व पुस्तकालय-अध्यक्ष हरदयाल रुलानिया निर्वाचित रहे। निर्वाच की समस्त प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी ईश्वरराम मेघवाल, सहायक चुनाव अधिकारी धीरज सिंह व रामेश्वरलाल पटेल की देखरेख में सम्पन्न की गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट ताराचंद जांगीड, सम्पतराज परेल दुलचंद भाटी, इन्द्रचन्द घोटिया, चेतन सिंह शेखावत, छोगाराम बुरड़क, हुलासचन्द बैंधा, रविन्द्र सिंह राठौड़, शेरसिंह जोधा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now