रुडीप चला रही है लाडनूं में स्वच्छता एवं सीवरेज जागरुकता अभियान, बीमारियों की रोकथाम में स्वच्छता का महत्व और स्वच्छता में सीवरेज सहायक- असलम खान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रुडीप चला रही है लाडनूं में स्वच्छता एवं सीवरेज जागरुकता अभियान,

बीमारियों की रोकथाम में स्वच्छता का महत्व और स्वच्छता में सीवरेज सहायक- असलम खान

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहरी क्षेत्र में सीवरेज परियोजना के तहत व्यापक स्तर पर कार्य कर रही रुडीप (राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना) द्वारा सिवरेज योजना के कार्य के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाने का दायित्व भी निभा रही है। इसके तहत निरन्तर चलाए जा रहे सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए उन्हें स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में कैप रुडिप के अधिकारी असलम खान ने सीवरेज परियोजना की पूरी जानकारी देते हुए सभी घरों से अपने शौचालय, स्नानघर व रसोईघर का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और बाद में रुकावट आने पर सड़क व रास्तों पर पानी फैलने से पैदा होने वाले जीवाणुओं और उनसे होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीवरेज सबसे अधिक सहायक होगी। सीवरेज प्रणाली से हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकी जा सकती है। इससे चिकित्सा पर होने वाला व्यय भी नियंत्रित हो सकेगा। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। इसलिए सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। सभी लोगों को सीवर लाइन बिछाने में अपना सकारात्मक सहयोग देना चाहिए।

नागरिकों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता आई

कार्यक्रम प्रधानाचार्य नीलम गर्वा ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत, नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि पानी का ठहराव होने से ही डेंगू, मलेरिया, उल्टी, दस्त आदि अनेक बीमारियां होती हैं, जिनसे हमें बहुत परेशानी होती है। इसलिए सभी कॉलोनीवासियों को सीवर कनेक्शन के समय अपने घरों में कनेक्शन करवाना चाहिए, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में अध्यापिका सुमन ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि घरों, स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए। बीरबल, चैनसुख, सहित अन्य अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में स्वच्छता का महत्व समझाया। यह जागरूकता कार्यक्रम रुडिप के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार एवं सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। लाडनूं में अब तक चार दर्जन से अधिक स्थानों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now