तेली रोड की महिलाओं को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक, रुडीप द्वारा महिला समूह में सिवरेज पर जागरूकता कार्यक्रम में हुई चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेली रोड की महिलाओं को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक,

रुडीप द्वारा महिला समूह में सिवरेज पर जागरूकता कार्यक्रम में हुई चर्चा

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत तेली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताए गए और सीवरेज और स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। रुडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार एवं सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण मलेरिया, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार आदि विभिन्न बीमारियों से हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान होना पड़ता है।इसलिए आप सभी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देवे। और कनेक्शन के समय अपने घरों का सीवरेज कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। उन्होंने किसी भी प्रकार का कचरा, ठोस पदार्थ या प्लास्टिक या सैनेटरी नेपकीन, बच्चों के डाइपर आदि को सीवरेज लाइन में प्रवाहित न करें। इससे सिवरेज चौक होती है और जाम होकर पानी का बहाव रुक जाता है।इसके लिए वार्ड की सभी महिलाओं को भी जागरूक करें। सभी को स्नानघर में स्टील की जाली लगा कर रखनी चाहिए, जिससे शैंपू के पाऊच अंदर नहीं जा पाएं और आपके सीवर में रुकावट नहीं आएगी और सुचारू रूप से चलती रहेगी। उन्होंने सबको आगाह किया कि बारिश का पानी सीवरेज में ना डालें। वर्षा जल घरों में बने पानी के टैंक में संग्रह करें, अन्यथा बाहर के ड्रेनेज में छोड़े। उन्होंने बताया कि सीवरेज का पानी शहर से दूर ले जाकर उपचारित कर के किसानों और नगर पालिका के पार्कों को दिया जाएगा, जिससे नगर पालिका को आय भी हो सकेगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता मंजू देवी (वार्ड नं. 19) ने स्वछता के बारे में बताया कि स्वछता एक अच्छी आदत है। अपने घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मोहल्ला साफ-सुथरा रहे। यह हम सब की ज़िम्मेदारी है, अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। सभी महिलाओं को अपने अड़ोस-पड़ोस में भी स्वच्छता की मुहिम चलानी चाहिए। एसओटी रामकिशोर सहित फिरोजा, फातिमा, साजिदा, यास्मीन, सोनू, रहीशा, आइशा सहित अन्य महिलाओं ने जागरूकता कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now