मीठड़ी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया गया गर्म ऊनी स्वेटरों का वितरण, भामाशाह भंवरलाल कड़वासरा का किया गया विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया गया गर्म ऊनी स्वेटरों का वितरण,

भामाशाह भंवरलाल कड़वासरा का किया गया विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। उपतहसील मीठड़ी की ग्राम पंचायत की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में भामाशाह भंवरलाल कड़वासरा ने विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 25 स्वेटर वितरित किए गए। प्राध्यापक सीआर मेहरा ने बताया कि भामाशाह भंवरलाल ने बालक-बालिकाओं को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी स्वेटर वितरित कर शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। संस्था प्रधान सतीश नारवाल व विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह कड़वासरा का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया एवं उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजय कुमार मोरदिया थे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजू लाल स्वामी ने बताया कि भामाशाह कड़वासरा ने पहले भी विद्यालय में समय-समय पर बहुत योगदान दिया है। इस मौके पर अलोक कुमार जांगिड़, रामनिवास बिजारणियां, परमेश्वर लाल, मोहन जाखड़ विजय सैनी, रमेश कुमार, राहुल, नाथूसिंह, पूजा , ममता, विनीता, पिंकी, अभिषेक, देवेंद्रसिंह,व समस्त स्टाफ गण और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now