रुडीप करेगी 19,149 करोड़ की लागत से प्रदेश के 296 स्थानीय निकायों काबुनियादी ढांचे का विकास, आरयूआईडीपी कार्यशाला में हाइब्रिड यूनिटी (HAM) और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर हुआ मंथन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रुडीप करेगी 19,149 करोड़ की लागत से प्रदेश के 296 स्थानीय निकायों काबुनियादी ढांचे का विकास,

आरयूआईडीपी कार्यशाला में हाइब्रिड यूनिटी (HAM) और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर हुआ मंथन

जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के सातवें चरण में प्रस्तावित हाइब्रिड यूनिटी (HAM) और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विचार-विमर्श हेतु जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक निवेशकों, हितधारकों, संभावित बिडर्स, तकनीकी विशेषज्ञों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और विषय पर अपने विचार साझा किए। इस एक दिवसीय कार्यशाला में HAM और PPP की रूपरेखा तथा उनसे जुड़ी विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की गई।

रुडीप करेगी प्रदेश के 296 स्थानीय निकायों का 19,149 करोड़ की लागत से बुनियादी ढांचे का विकास

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में स्थानीय स्वशासन विभाग के शासन सचिव जफर तनु ने सभी प्रतिभागियों से अपने विचार प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत ₹19,149 करोड़ की लागत से प्रदेश के 296 शहरी निकायों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। रुडीप (RUIDP) के परियोजना निदेशक गिरी मोहन मीणा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी से अपने सुझाव देने का आग्रह किया।

HAM मॉडल पर आधारित सफल परियोजनाओं पर डाला प्रकाश

ADB की ओर से सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर भवेश कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कार्यशाला में जल संसाधन विभाग, पेयजल विभाग, HNB ग्रुप, GZWIL इंफ्रा लिमिटेड, L&T, PNC इंफ्रा तथा Lost कंपनी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से HAM मॉडल पर आधारित सफल परियोजनाओं पर प्रकाश डाला तथा परियोजना के क्रियान्वयन में आई चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की।कार्यशाला में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now