पर्यावरण संरक्षण के लिए रुडिप लगाएगा लाडनूं में 5 हजार पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर आसोटा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर किया गया पौधारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पर्यावरण संरक्षण के लिए रुडिप लगाएगा लाडनूं में 5 हजार पेड़,

विश्व पर्यावरण दिवस पर आसोटा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर किया गया पौधारोपण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता मोहम्मद रियाज अहमद एवं सीएमएससी के सहायक निर्माण प्रबंधक तथा संवेदक एलएंडटी टीम के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा एडीबी के सहयोग से लाडनूं शहर में सीवरेज परियोजना के अंतर्गत एसटीपी प्लांट आसोटा ग्राम (लाडनूं) में विश्व पर्यावरण दिवस पर लाडनूं के वातावरण को स्वच्छ और सरंक्षण हेतु पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं तथा पेड़ हमारी प्राणवायु होते हैं, जिनसे हमें ऑक्सीजन मिलती हैं तथा पेड़ों से ही बरसात होती है। हमने रुडिप की तरफ से लाडनूं शहर के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए लगभग 5000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे हम सभी मिलकर पूरा करने का संकल्प लेते हैं।कार्यक्रम में रुडिप के सहायक अभियंता मोहम्मद रियाज अहमद, एसीएम रामकुमार सिंघल, सामाजिक सुरक्षा कर्मचारी नवल सिंह कुशवाह व सहायक अभियंता शेर मोहम्मद, हिमांशु कनोड़िया तथा संवेदक टीम में सूरज, भावेश ठाकरे, अरविंद व्यास, रामकिशोर सैनी ने पौधारोपण कर भागीदारी निभाकर सहयोग किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now