लाडनूं में नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर कलाकार कर रहे हैं पर्यावरण, प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों इजागरूक, घरेलू सीवर कनेक्शन की प्रक्रिया और लाभों की भी रोचक ढंग से दे रहे हैं जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर कलाकार कर रहे हैं पर्यावरण, प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों इजागरूक,

घरेलू सीवर कनेक्शन की प्रक्रिया और लाभों की भी रोचक ढंग से दे रहे हैं जानकारी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (कैप) के द्वारा ‘स्पेशल अवेयरनेस कैंपेन फॉर सीवर कनेक्शन’ के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शहर के जावा बास, सिनेमा हॉल वाली कॉलोनी, सेन मंदिर चौक और तेली रोड गली नंबर 19 में हास्य प्रधान नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने गीत-गाने, हास्य डायलॉग व नृत्य प्रस्तुत करके नागरिकों को सीवरेज कनेक्शन के फायदे बताए गए। इसके साथ ही लोगों को गीतों के माध्यम से जागरुक कर बताया गया कि सीवरलाइन में रसोई व बाथरूम का कचरा सब्जी, झूठन, चायपत्ती, अदरक के टुकड़े, गर्भनिरोधक, सेनेटरी नैपकीन, पॉलीथिन, राख, मिट्टी, बालों के गुच्छे, साबुन व कागज आदि नहीं जाने चाहिये, इनसे सीवर लाईन चॉक होती है एवं घर के आस-पास बदबू व गंदगी फैलती हैं।

पर्यावरण जागरूकता के साथ लाडनूं शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील

सीवरेज परियोजना के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के लिये नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया गया साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शहरवासियों को सीवेरज प्रणाली के उपयोग के साथ ही ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने और प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े और जूट के बैग इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। इसके तहत शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाकर प्लास्टिक प्रदूषण से शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। साथ ही सिवरेज परियोजना के अंतर्गत सीवर कनेक्शन लेने के फायदे भी बताये गए। गौरतलब है कि लाडनूं शहर में गत 3 जून से लगातार गुरुवार तक अजमेर के ‘अपना थियेटर’ के कलाकारों द्वारा शहर के विभिन्न 12 भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों से सीवर कनेक्शन लेकर शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की गई।

सभी घरों को सिवरेज से नि:शुल्क जोड़ा जाएगा

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार और सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम लाडनूं में क्रियान्वित किया जा रहा है।आरयूआईडीपी द्वारा शहर में सीवरेज परियोजना का कार्य किया जा रहा है और सभी घरों को सीवर कनेक्शन द्वारा जोड़ा जायेगा। सीवर परियोजना के क्रियान्वयन के बाद शहर की समस्त आबादी सीवर नेटवर्क से जुड़ जायेगी और शहर के समस्त गंदे पानी की निकासी सीवर सिस्टम से की जाएगी।घरेलू सीवर कनेक्शन का कार्य पूर्णतया नि:शुल्क है, जिसके लिए उपभोक्ता को आवेदन राशि के अलावा कोई चार्ज नहीं देना होगा। इससे रोड कटिंगचार्ज, पाइप का मूल्य, पाइप फिटिंग चार्ज, कारीगर की मजदूरी इत्यादि की बचत होगी।

सिवरेज से आएगा जीवन स्तर में सुधार

कार्यक्रम के दौरान कैप आरयूआईडीपी कैप के असलम खां ने कॉलोनी वासियों को स्वच्छता के बारे में बताया। सीवर कनेक्शन के माध्यम से जहाँ एक ओर स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा वहीं दूसरी ओर जीवनस्तर में भी सुधार होगा। जलजनित बीमारियों और उन पर होने वाले खर्च में कमी आयेगी। कार्यक्रम में रामकिशोर, अपना थियेटर के जुम्मे खान, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, शब्बीर खान ने अपनी भागीदारी निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now