डीडवाना के प्रसिद्ध दोजराज गणेश मंदिर में भोलेनाथ का सहस्त्र जलधारा रुद्राभिषेक आयोजित, हजारों भक्तों ने की शिरकत, 11 पंडितों ने किया अभिषेक-अर्चन, रुद्राष्टाध्याई के स्वर पाठ और भजनों से रिझाया भोले शंकर को, गूंजे हर हर महादेव के घोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना के प्रसिद्ध दोजराज गणेश मंदिर में भोलेनाथ का सहस्त्र जलधारा रुद्राभिषेक आयोजित, हजारों भक्तों ने की शिरकत,

11 पंडितों ने किया अभिषेक-अर्चन, रुद्राष्टाध्याई के स्वर पाठ और भजनों से रिझाया भोले शंकर को, गूंजे हर हर महादेव के घोष

कलम कला न्यूज। डीडवाना (राजेन्द्र प्रसाद पटवारी)। धार्मिक कार्यों में नगर में अग्रणी रहने वाले क्षेत्र के विख्यात मनोकामना सिद्धिदायक प्रथम-पूज्य श्री दोजराज गणेश मन्दिर में भगवान गणेशजी के सान्निध्य में श्रावण शुक्ल द्वादशी शनिवार (शनि प्रदोष) के अवसर पर अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक महादेव भगवान आशुतोष (भोलेनाथ) का सहस्त्र जलधारा रुद्राभिषेक का आयोजन धूमधाम से एवं विधि-विधान पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पं. नंद गोपाल व्यास, पं. सांवरमल काकड़ा, पं. पवन बोरायडा,पं चंद्र प्रकाश सेवक, लोकेश पुरोहित, चंद्रमोहन पारीक द्वारा 11 विद्वान पंडित जनों के द्वारा बिल्वपत्र, पुष्प, आक, धतूरा, फल, दूध, दही सहित अनेक द्रव्य पदार्थों से अभिषेक-अर्चन किया गया। विद्वान पंडितों ने रुद्राष्टाध्याई (नमक-चमक) के साथ सस्वर रुद्री के वैदिक पाठ किए गए तथा सुमधुर भजनों की स्वर-लहरियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ को रिझाया गया। राजेंद्र प्रसाद पटवारी ने बताया कि नगर के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर (भोलेनाथ) का सहस्त्र जलधारा अभिषेक किया। मन्दिर में भक्तों का तांता लगा रहा, इस मौके पर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। तत्पश्चात मंदिर पुजारी रामावतार दाधीच द्वारा महाआरती की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, राजेश भोजक, लोकेन्द्र सिंह, श्योपाल गुर्जर, सुरेश अग्रवाल, मनोज ध्यावाला, लोकेश पुरोहित, राजेंद्र प्रसाद पटवारी, पुजारी रामावतार दाधीच, बजरंग झंवर, हनुमान पोद्दार, डॉ. जसकरण गौड, बनवारी मोट, सुरेश सोनी, मंगनीराम रूवटिया, सागर गौड, आत्माराम छितरका, दामोदर पारीक, अमरीश माथुर, राजेन्द्र दाधीच, सुभाष ओझा, सुशील दाधीच, गोकुल बगड़िया, राजेश तिवाड़ी, देवेश प्रजापत, नवरत्न गौड, तरुण वर्मा, ऋषिराज दाधीच, संजय गौड सहित अनेक श्रद्धालुओ ने भाग लिया

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now