लाडनूं के पचरंगी तप करने वालों का समारोह पूर्वक किया गया तप अभिनंदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पचरंगी तप करने वालों का समारोह पूर्वक किया गया तप अभिनंदन

लाडनूं (kalamkala.in)। वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री प्रमिला कुमारी की प्रेरणा से लाडनूं में ऋषभद्वार प्रांगण में पचरंगी तप करने वालों का तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री प्रमिला कुमारी ने अपने प्रेरणा पाथेय में आचार्य जयाचार्य से चल रही पचरंगी तप की परंपरा के सम्बंध में बताते हुए पचरंगी तप करने वाले भाई-बहनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर साध्वीवृंद ने सामुहिक गीतिका द्वारा तपस्वी भाई-बहनों का तप अभिनंदन किया। साध्वी केवल यशा ने गीतिका के माध्यम से तप अभिनंदन किया। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने तप अभिनंदन के लिए गीतिका प्रस्तुत की। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री राकेश कोचर, तेरापंथ महिला मंडल की उप मंत्री राजश्री भूतोड़िया, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष शोभन कोठारी, युवक परिषद लाडनूं के अध्यक्ष सुमित मोदी व पार्षद रेणु कोचर ने तप अनुमोदन पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यसमिति, सदस्यगण एवं श्रावक -श्राविकाएं मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now