सांसी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बालसमंद में मारवाड़ सांसी समाज सुधार समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम, समिति के अध्यक्ष पद के सर्वसम्मत चुनाव में तेजाराम मालावत सुनारी बने नए सरपंच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांसी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बालसमंद में मारवाड़ सांसी समाज सुधार समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम,

समिति के अध्यक्ष पद के सर्वसम्मत चुनाव में तेजाराम मालावत सुनारी बने नए सरपंच

लाडनूं (kalamkala.in)। मारवाड़ सांसी समाज सुधार समिति लाडनूं के तत्वावधान में तहसील के ग्राम बालसमंद में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष (सरपंच) पद पर भी नवनिर्वाचन किया गया। अन्नाराम मालावत की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रेमचंद मेहमावत लोढ़सर रहे। समारोह में सांसी समाज के ऐसे युवक-युवतियों, जिनके सरकारी या अर्द्ध सरकारी जोब लगे हैं। साथ ही 10वीं, 12वीं, बीए, बीएड, एमकॉम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। सभी को स्मृति चिह्न, प्रतीक चिह्न और कलम प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ सांसी समाज सुधार समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया और तेजाराम मालावत सुनारी को नया अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में लाडनूं, सुजानगढ़, डीडवाना तहसीलों के 500 से अधिक लोग एकत्रित हुए।कार्यक्रम का संचालन नेमाराम भानावत ने किया।

समारोह में इन सबका किया गया सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए सांसी समाज के लोगों में मदनलाल मालावत बालसमंद (थर्ड ग्रेड टीचर बीकानेर), सुशीला मालावत बालसमंद (जीएनएम नर्सिंग ऑफिसर), इन्द्रा मालावत बालसमंद (एएनएम नर्सिंग), करण मालावत बालसमंद (आर्मी जीडी), राजेन्द्र कपाड़िया निम्बी जोधां (एलडीसी), चन्द्रशेखर निम्बी जोधां (एलडीसी राजकीय बांगड़ होस्पिटल डीडवाना), नरेंद्र कपाड़िया निम्बी जोधां (एलडीसी), गीता कुमारी हीरावती (राजस्थान पुलिस), सुशील कपाड़िया निम्बी जोधां (कम्युनिटी हेल्थ आफिसर), धनवंती कपाड़िया निम्बी जोधां (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), सीतादेवी भानावत लाडनूं (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) एवं गोरांदेवी मालावत सुनारी (आंगनबाड़ी सहायिका) शामिल हैं। इनके अलावा जिन विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया, उनमें पूर्णिमा भानावत, जयश्री भानावत, गजानंद भानावत, देवकिशन भानावत, आकाश भानावत, नीतु भानावत, दुर्गा भानावत, पंकज भानावत, मनीषा भानावत, अजय भानावत, अंकित भानावत लाडनूं, विशाल भानावत विश्वनाथपुरा, ललिता विश्वनाथपुरा, प्रियंका, वंदना भानावत रोडू, पवन कुमार, आरती, खुशबू, विक्रम कपाड़िया निम्बी जोधां, माया, शारदा, बिदामी, भींवाराम, लाली, चैनाराम, मोहन हीरावती, पिंकी, सविता जसवंतगढ़, सपना कसूम्बी, किशन तंवरा, माधुरी, लक्ष्मी, किरण, अरुण, माला, लक्ष्मी कासण, श्रवण कुमार, आरती, लालाराम, कोमल, रिंकु सुनारी, रोहित, सोमदत्त, राकेश, अंजलि, विक्रम, विशाल, पूजा, आरती, ममता, मनीषा, मुस्कान, आरती, नरेंद्र, लक्ष्मी एवं सुनील बालसमंद शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now