मंगलपुरा में शिव महापुराण कथा और शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 से 27 अप्रेल तक, 22 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा में शिव महापुराण कथा और शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 से 27 अप्रेल तक, 22 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा में शिव महापुराण कथा एवं शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों का आयोजन 22 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रेल को सबसे पहले प्रातः 8 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ किया जाएगा। यह कथा वाचन कार्यक्रम 22 अप्रैल से शुरू होकर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कथा वाचन कार्यक्रम रहेगा। इस आयोजन के तहत शिव बारात का आयोजन 25 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। शिव परिवार प्रतिमाओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 27 अप्रेल को की जानी तय है। इन कार्यक्रमों में उज्जैन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। कथावाचक के रूप में क्रांतिकारी प्रवक्ता पं. नीरज कृष्ण शास्त्री (श्रीधाम वृन्दावन) होंगे। समस्त कार्यक्रम मंगलपुरा के मैन गुवाड़ में आयोजित किए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now