लाडनूं के सिद्धार्थ कलाल बने राशन डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सिद्धार्थ कलाल बने राशन डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान प्रदेश राशन डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज मीना ने लाडनूं के सिद्धार्थ कलाल को संगठन का विस्तार करते हुए डीडवाना-कुचामन जिले के लिए जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की है। उन्होंने अपने नियुक्ति पत्र में बताया है कि सिद्धार्थ कलाल पुत्र खेमराज कलाल निवासी शीतला माता मंदिर के पास लाडनूं को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह अपने पद की गरिमा के अनुसार राशन डीलर्स के हित में कार्य प्रारंभ करें। प्रदेशाध्यक्ष मीणा ने संगठन की ओर से कलाल को नवीन दायित्व के लिए मंगलकामनाएं करते हुए संगठन के दायरे में रहकर कार्य करने और ऐसा कोई काम नहीं करने, जिससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचे के लिए निर्देशित किया है और निष्ठा और ईमानदारी से कार्य संपादित करने के लिए कहा है। इस नियुक्ति पत्र की प्रतियां जिला कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी व उपखंड अधिकारी को भी राशन डीलरों ने प्रदेशाध्यक्ष हेतराम मीणा की ओर से सुपुर्द की है। सिद्धार्थ कलाल को राशन डीलर एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर तहसील अध्यक्ष दीपक भोजक, गोविंद, श्याम जाट, भंवर ओड़ींट, चतराम मंगलपुरा, श्योचंद ध्यावा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now