खास खबर- नगर पालिका में आकस्मिक जांच के लिए आए दल को लौटना पड़ा बेरंग, पता चलते ही ईओ आफिस से खिसका, टीम को एक भी फाईव व रिकाॅर्ड नहीं दिखाया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खास खबर-

नगर पालिका में आकस्मिक जांच के लिए आए दल को लौटना पड़ा बेरंग,

पता चलते ही ईओ आफिस से खिसका, टीम को एक भी फाईव व रिकाॅर्ड नहीं दिखाया गया

लाडनूं। नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष व ईओ में चल रहे विवाद के बीच गुरूवार को यहां कार्यालय में आकस्मिक जांच के लिए आई टीम के सदस्यों को बेरंग ही लौटना पड़ा। उप निदेशक क्षेत्रीय (डीडीआर) अजमेर के आदेशों से यहां ईओ द्वारा किए जा रहे घोटालों की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इस टीम में नगर निगम कुचामन सिटी के आयुक्त श्रवण राम, असिटेंट एकाउंट आॅफिसर सैकिंड राजेन्द्र रैवाड़़ व डीडवाना नगर पालिका के सहायक अभियंता मनीष चैधरी को शामिल किया गया। इस टीम के डबल एओ सैकिंड राजेन्द्र रैवाड़ अपने साथ कुचामन सिटी के सहायक अभियंता कोि लेकर गुरूवार शाम को यहां नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उनके आते ही यहां से ईओ सुरेन्द्र सिंह मीणा चुपचाप खिसक गए। पीछे से उन्होंने यहां पर अभियंता व अन्य कार्यालय सहायक व लिपिकों आदि से केशबुक, इनवर्ड रजिस्टर आदि जांच के लिए मांगे, लेकिन वे कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। अभियंता रामेश्वर चैधरी ने इस सम्बंध में ईओ मीणा से मोबाईल पर बात की, तो ईओ ने उनसे लिखित पत्र देकर जो रिकाॅर्ड चाहिए, उसकी सूचि देने को कहा और बताया कि बाद में वह उन्हें उपलब्ध करवा दिया जाएगा। टीम के सदस्य के फोन को ईओ ने उठाया नहीं और अन्य किसी भी मोबाईल को उसने रिसीव नहीं किया। टीम के सदस्य ने मौजूद अभियंता को लिखित में भी दिया, लेकिन उन्हें कोई भी रिकाॅर्ड नहीं दिखाया गया। नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां ने इस अवसर पर जांच दल के सदस्य से कहा कि नगर पालिका में जांच के लिए आए हैं, तो वे सभी रिकाॅर्ड इसी वक्त जांच करें, अन्यथा यहां भारी हेराफेरी करके रिकाॅर्ड में बदलाव की संभावना है। उन्होंने बताया कि केशबुक आदि रिकाॅर्ड ईओ नगर पालिका में रखने के बजाए अपने 20 किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र में लिए गए अपने मकान में रखते हैं। इसी प्रकार निलम्बित किए गए कार्मिक महेन्द्र सफाईकर्मी के घर पर केशबुक व फाईलें रहती हैं। काफी जद्दोजहद के बाद जांच के लिए आए अधिकारी को यहां से बेरंग ही लोटना पड़ा। इस मौके पर नगर पालिका में अनेक पार्षद व अन्य नागरिकगण भी इकट्ठे हो गए।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now