अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई, अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई,

अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने अपहरण के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारदात के बाद मात्र 3 घंटों के भीतर अपहृत भागीरथ कुमावत को आरोपियों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की और साथ ही तीन अपहर्ता आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण ने सूचना मिलते ही स्वयं एक्शन मोड में रहते हुए संपूर्ण प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की तथा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कार्रवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण किया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुचामन सिटी विमल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए रास्ते में ही अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता एवं प्रभावी घेराबंदी के चलते उनके प्रयास विफल हो गए और मेगा हाईवे पर राणासर गांव के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों सुखाराम, सीताराम एवं श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया। इस प्रकरण में अपहरण के कारणों, आरोपियों की भूमिका एवं अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।

अपहरण की सूचना मिलते ही सक्रियता से की गई प्रभावी कार्रवाई

इस अपहरण की वारदात की सूचना 28 जून को लोकेश पुत्र भागीरथ कुमावत निवासी पदमपुरा ने पुलिस थाना कुचामन सिटी पर दी और बताया कि 28 जून को सायं लगभग 6 बजे उनके पिता भागीरथ कुमावत घर पर बैठे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन संख्या आरजे 34 यूए 1659 उनके खेत के गेट के पास आकर रुकी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।आरोपियों ने भागीरथ कुमावत को आवाज देकर गेट के पास बुलाया। जैसे ही वे गेट के पास पहुंचे, तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठा लिया तथा उनका अपहरण कर मीठड़ी की ओर ले गए। पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली तो घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डीडवाना कुचामन डॉ. प्यारेलाल शिवराण के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में एडिशनल एसपी विमल सिंह कुचामन सिटी के नेतृत्व वृत्ताधिकारी कुचामन सिटी वृत्ताधिकारी, कुचामन सिटी श्रीमती गरिमा चौधरी (प्रो. आरपीएस) एवं थाना प्रभारी कुचामन सिटी उप निरीक्षक महावीर प्रसाद सहित एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया तथा जिलेभर में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई। पुलिस की सतर्कता एव प्रभावी घेराबंदी के दौरान राणासर के पास अपहृत भागीरथ कुमावत निवासी पदमपुरा को आरोपियों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया तथा वारदात में शामिल तीनों आरोपियों सुखाराम (30) पुत्र लिखमा राम जाट निवासी भण्डारी (पुलिस थाना खुनखुना), सीताराम (30) पुत्र शिव नारायण जाट निवासी सिलनवाद (पुलिस थाना निम्बी जोधां) तथा श्रवण राम (26) पुत्र भगवानाराम जाट निवासी भण्डारी (पुलिस थाना खुनखुना) को वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार किया गया।

अपहरण में प्रयुक्त वाहन की नम्बर प्लेट बदलने पर धरे गए आरोपी

इस वारदात में अपराधियों को पुलिस द्वारा पीछा या नाकाबंदी का संदेह हो गया था और उन्होंने पुलिस से बचने के उद्देश्य से किसी शातिर अपराधी की तरह बीच रास्ते में ही अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी। इसके बावजूद पुलिस की त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई के कारण उनके प्रयास विफल हो गए। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान द्वारा स्वयं एक्शन मोड में रहते हुए पूरे अभियान की पल-पल मॉनिटरिंग की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मात्र 3 घंटे के भीतर अपहृत भागीरथ कुमावत को सकुशल मुक्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

इस पुलिस टीम ने क्रियान्वित किया पूरा अभियान

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी विमल सिंह के नेतृत्व तथा वृत्ताधिकारी, कुचामन सिटी श्रीमती गरिमा चौधरी एवं थाना प्रभारी कुचामन सिटी उप निरीक्षक महावीर प्रसाद एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस अपहरण की घटना का मात्र 3 घंटे में पटाक्षेप करते हुए अपहृत भागीरथ कुमावत को सकुशल मुक्त करवाया तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके लिए गठित पुलिस टीम के सदस्यों में कुचामन सिटी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद (उप निरीक्षक), एडिशनल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एएसआई महावीर प्रसाद, सीओ आफिस के एएसआई भंवर लाल, लाडनूं पुलिस थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह, कुचामन थाने के एएसआई सुरेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल रोहिताश एवं एडिशनल एसपी कार्यालय के कांस्टेबल ओमप्रकाश, रुपाराम , देवीलाल, बजरंग सिंह, लालसिंह एवं अन्य शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now