शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए खेल जरूरी- कर्नल प्रतापसिंह, रोडू में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, उद्घाटन मैच में धोलिया को हराकर सुजानगढ ने जीत हासिल की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए खेल जरूरी- कर्नल प्रतापसिंह,

रोडू में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, उद्घाटन मैच में धोलिया को हराकर सुजानगढ ने जीत हासिल की

लाडनूं। तहसील के गांव रोडू स्थित राजा रॉयल ग्राउण्ड में राजा रॉयल क्रिकेट कप- 2023 प्रतियोगिता का प्रारम्भ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन मैच सुजानगढ़ व धोलिया के बीच खेला गया। इसमें धोलिया टीम ने पहले टॉस जीता व बेटिंग करते हए 112 रन बनाए, जबकि सुजानगढ़ टीम ने 8 ओवर में 113 रन बनाकर 1 रन से जीत हासिल की। आयोजक असलम खां व विकास शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रारम्भ में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कर्नल प्रताप सिंह रोडू ने कहा कि मनुष्य जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। खेलों से शारीरिक, मानसिंक व बौद्धिक विकास होने के साथ ही जीवन के बहुत सारे पाठ सीखने को मिलते हैं। खेल से टीम, स्प्रिट, काॅपरेशन, जिन्दगी में जूंझने की क्षमता, मनोबल बढते हैं। इसी से आगे चल कर महान खिलाड़ी बना जा सकता है और देश का नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक उत्तम खिलाड़ी उत्तम सैनिक भी साबित होता है, क्योंकि दोनों में ही जुझारूपन की प्रवृति होती है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथसिंह बरड़वा ने की। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कर्नल प्रतापसिंह थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सरपंच पदमसिंह रोडू, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्रसिंह ललासरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ओड़िन्ट, भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्रसिंह धोलिया, इकबाल हाथीखानी, फारुख खान, इन्द्रकुमार बांदीकुई, भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह धोलिया थे। इस अवसर पर सांवरमल, किशनलाल ठोलिया, ओमप्रकाश तिवारी आदि प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now