लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान,

गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय गौ सेवा टीम लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर पिछले 68 दिनों से लगातार प्रतिदिन रेलयात्रियों को शुद्ध ठंडा जल, छाछ, शर्बत, मिल्करोज आदि पिला कर गर्मी से राहत प्रदान कर रहे हैं। 25 जून गुरुवार को निर्जला एकादशी को गौ सेवा टीम ने सभी यात्रियों को मिल्क रोज पिलाया। इस टीम की निरन्तर सेवाओं को देखते हुए एवं सेवाओं से प्रसन्न होकर लाडनूं रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर और नीरू महाराज ने गौ सेवा टीम के सभी कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया। इस गौ सेवा टीम ने गत आखातीज 19 अप्रेल से अपना ‘जल सेवा अभियान’ शुरू किया था और निर्जला एकादशी 25 जून तक 68 दिनों तक निरंतर सेवा देना अपने आप में एक उल्लेखनीय कार्य रहा। अब बारिश आने और गर्मी कम हो जाने पर निर्जला एकादशी के बाद कार्य सम्पन्न किया गया। गौसेवा टीम लाडनूं द्वारा लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर निरन्तर 68वें दिन 60 केम्पर ठंडे जल की जल सेवा की गई। इस अवसर पर निर्जला एकादशी होने से टिम ने 300 लीटर मिल्क रोज भी तैयार कर यात्रियों को पिलाया गया। गुरुवार को यह सेवा दिल्ली से जोधपुर, जोधपुर से दिल्ली और जोधपुर से हिसार जाने वाली ट्रेनों में सभी यात्रियों को यह सेवा प्रदान की गई। ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को उनकी सीट पर ही उन्हें जल आदि की सप्लाई का काम समी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बेहतरीन ढंग से निपटाया। इस गौ सेवा टीम में सम्मिलित कार्यकर्ताओं में गौसेवा प्रमुख अमित डांवर, चेतन भोजक, विकास सोनी, केशव पारीक, जगदीश सैनी, नरेन्द्र दाधीच, किशन सोनी, जीतेन्द्र भोजक, विनोद पारीक, बाबूलाल प्रजापत, आयुष पारीक, सोनू भोजक, बसंत वर्मा, अनिल प्रजापत, मुकेश सोनी, योगेश भोजक, डूंगर बाबोजी, प्रेम प्रकास पाठक, नरेन्द्र भोजक, पीयूष शर्मा, राहुल नाई आदि की भूमिका श्रेष्ठ रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now