प्रतिबंधित बैच की दवा का उपयोग नहीं किया जाना सुनिश्चित करने की जाए- एसडीएम ममता लहुआ, उपखण्ड अधिकारी ने किया पीएचसी रताऊ का निरीक्षण, पीएमओ व बीसीएमओ को दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रतिबंधित बैच की दवा का उपयोग नहीं किया जाना सुनिश्चित करने की जाए- एसडीएम ममता लहुआ,

उपखण्ड अधिकारी ने किया पीएचसी रताऊ का निरीक्षण, पीएमओ व बीसीएमओ को दिए निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रताऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवा भण्डारण व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। वे रताऊ और सिलनवाद में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण करने के बाद पीएचसी पहुंची थीं। एसडीएम ने हाल ही में प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने की घटनाओं को देखते हुए उनको दी गई दवाओं के बैच को होल्ड करने के जो निर्देश प्राप्त हुए, उनकी पालना करने के सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी ने दूरभाष पर पीएमओ एवं बीसीएमओ आवश्यक निर्देश प्रदान किए तथा राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित प्रतिबंधित/रिकॉल किए गए बैच की उपलब्धता का तत्काल सत्यापन कर यदि उक्त बैच की दवा संस्थान में उपलब्ध हो तो उसे तत्काल पृथक (Quarantine) कर उपयोग एवं वितरण पूर्णतः बंद करने तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उपखण्ड अधिकारी ने निर्देशित किया कि दवा भण्डार का पुनः सत्यापन करते हुए किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित बैच की दवा का उपयोग नहीं किया जाए तथा इस संबंध में जारी विभागीय निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now