लाडनूं के विद्यार्थियों ने की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात, विद्यार्थियों से नमोकार मंत्र सुनकर विभोर हुई राष्ट्रपति मुर्मू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के विद्यार्थियों ने की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात,

विद्यार्थियों से नमोकार मंत्र सुनकर विभोर हुई राष्ट्रपति मुर्मू

लाडनूं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में स्थानीय विमल विद्या विहार विद्यालय के विद्यार्थियों ने मिल कर हर्ष व्यक्त किया है। यहां से प्राचार्या रचना बालानी के नेतृत्व में विद्यालय के 5 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति से भेंट करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपति मुर्म के साथ औपचारिक मुलाकात की, जिसमें राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों के परिचय प्राप्त किया और उसके बाद जब सभी विद्यार्थियों ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया, तो राष्ट्रपति विभोर होकर बोली कि यह सब आचार्य तुलसी की जन्मस्थली के संस्कार हैं। राष्ट्रपति से मिलने के लिए विमल विद्या विहार के विद्यार्थी देशभर के विद्यालयों में से चयनित हुए थे। इसमें चुनिन्दा स्कूलों के विद्यार्थी ही शामिल रहे। लाडनूं एवं आसपास के क्षेत्र में केवन विमल विद्या विहार के ही विद्यार्थी राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे। इन विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन से उपहार भी दिए गए। भेंट करने के बाद विद्यार्थियों ने हर्ष जताते हुए बताया कि यह उनके लिए ऐतिहासिक अवसर है, जब वे देश की प्रथम नागरिक से मुलाकात करने में सफल हुए हैं। छात्रा वैशाली जैन ने बताया कि राष्ट्रपति ने जैन दर्शन एवं संस्कृति को नमस्कार महामंत्र के माध्यम से सुना और विमल विद्या विहार सही में नैतिक मूल्यों का संरक्षण कर रहा है। छात्रा कनिष्का अग्रवाल व रिजुल कोचर ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर और उन्हें अपने विद्यालय एवं अपने गृह शहर के बारे में बताकर सुखद अनुभव हुआ है। छात्र शिवम् शर्मा व दिव्यराज राठौड़ ने बताया कि शिक्षा के स्तर के बारे में भी और छोटे शहर में उपलब्ध संसाधनों के बारे में महामहिम ने जिज्ञासा व्यक्त की और विद्यार्थियों को सुना। इस भेंट को लेकर विद्यालय के संयोजक गौरव जैन मांडोत ने बताया कि विमल विद्या विहार के लिए यह हर्ष का विषय है कि विद्यालय के बच्चों को यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी गर्व के साथ इसके लिए विद्यालय का आभार जताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक