लाडनूं में सीबीईओ पद पर नियुक्त अशोक राव का शिक्षकों ने किया स्वागत, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा भी की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सीबीईओ पद पर नियुक्त अशोक राव का शिक्षकों ने किया स्वागत,

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा भी की

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के ब्लॉक लाडनूं की कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के रूप में नव पदस्थापित अशोक राव का स्वागत साफा व माल्यार्पण द्वारा किया गया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक राव व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी से शिक्षा से जुड़े विषयों पर करीब 1 घंटे तक चर्चा भी की। इस मौके पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, उपशाखा मंत्री प्रवीण शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान, सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान व कमल किशोर जांगिड़, रामसिंह रेगर, रामसिंह भाटी, जौहरी स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार जांगिड़, सुनील सांखला उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई