शिक्षकों नै घर-घर जाकर किया बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही छात्राओं का सम्मान, केसरदेवी सेठी बालिका स्कूल की शिक्षिकाओं ने नामांकन वृद्धि में किया सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षकों नै घर-घर जाकर किया बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही छात्राओं का सम्मान,

केसरदेवी सेठी बालिका स्कूल की शिक्षिकाओं ने नामांकन वृद्धि में किया सहयोग

 

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री केसर देवी सेठी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं का विद्यालय टीम द्वारा घर-घर जाकर अभिनन्दन किया गया। संस्था प्रधान विजय सिँह चौहान ने बताया कि विद्यालय की होनहार 28 बालिकाओं का इस अभियान के तहत सम्मान किया गया। प्रभारी शंकर लाल के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त बालिकाओं के प्रोत्साहित के लिए माला व साफा पहनाकर और मुंह मीठा करवा कर स्वागत-सम्मान किया गया। पुरस्कृत शिक्षक शिव शंकर बोहरा ने बताया कि इस आयोजन से जहां बालिकाओं को प्रोत्साहन मिलता है, उसके साथ ही अभिभावकों का सरकारी विद्यालय के प्रति रुझान भी बढ़ता है और नामांकन अभिवृद्धि में ही इजाफा होता है। इससे सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंच पाती है और उनका सरकारी स्कूल से
से जुड़ाव बनता है। साथ ही अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी की एक मजबूत कड़ी तैयार होती है। इस अभियान के दौरान नाजिसा, निहारिका जांगिड़, चंचल रैगर, महक सोनी सहित सभी बालिकाओं का अभिनन्दन किया गया। सम्पर्क दल में शशि शर्मा, पूनम वर्मा, आकिब जावेद, परमेश्वरी, राजकुमार, आरती पटेल, सरोज बाला, योगेंद्र सिंह, संतोष स्वामी, रीना शर्मा, नीलेश पारीक, ज्योति कंवर, प्रेमलता द्वारा इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित अभियान में सघन हाउस होल्ड सर्वें भी किया गया और अनामांकित ड्रॉप आउट बालिकाओं को प्रवेश दिला कर विद्यालय की मुख्य धारा से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक बाबूलाल रैगर, श्याम सुन्दर सोनी, सुनील कुमार जांगिड़ के अलावा एसडीएमसी सदस्यों ने सहयोग किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now