तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे संभालेंगे नगर पालिका लाडनूं के ईओ का कार्यभार, जिला कलेक्टर ने लाडनूं, नावां व बोरावड़ में अधिशाषी अधिकारी के रिक्त पद का दिया तहसीलदारों को अतिरिक्त चार्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे संभालेंगे नगर पालिका लाडनूं के ईओ का कार्यभार,

जिला कलेक्टर ने लाडनूं, नावां व बोरावड़ में अधिशाषी अधिकारी के रिक्त पद का दिया तहसीलदारों को अतिरिक्त चार्ज

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने आदेश जारी कर नगरपालिका मण्डल लाडनूं, नावां व बोरावड़ में अधिशाषी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण संबंधित तहसीलदार को उक्त नगर पालिका मंडल के अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार अनिरूद्ध देव पाण्डेय तहसीलदार लाडनूं को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मण्डल लाडनूं का, रामेश्वर गढ़वाल तहसीलदार नावां को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका नावां का एवं आनन्द कुमार तिवाड़ी नायब तहसीलदार बूड़सू को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मण्डल बोरावड़ के रिक्त पदों का कार्यभार आगामी आदेश तक सम्पादित करने के आदेश जारी किये हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now