लाडनूं के श्री रामानंद गौशाला में श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण का आयोजन 22 सितम्बर सोमवार से, राहूगेट स्थित रामद्वारा से सुबह 10 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के श्री रामानंद गौशाला में श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण का आयोजन 22 सितम्बर सोमवार से,

राहूगेट स्थित रामद्वारा से सुबह 10 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा

लाडनूं (kalamkala.in)। नवरात्रा के पुनीत अवसर पर श्री रामआनंद गौशाला लाडनूं में आयोजित होने वाले श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण का 9 दिवसीय सामूहिक पाठ श्रीश्री 1008 श्री क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में भव्य एवं विशाल स्वरूप में 22 सितंबर सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए सोमवार को सुबह 10 बजे राहूगेट के पास स्थित रामद्वारा सत्संग भवन से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कलश मय शोभायात्रा में सजी-धजी महिलाएं सोमवार को सुबह 10 बजे रामद्वारा राहुगेट पहुंचेंगी। सभी महिलाएं अपना कलश साथ में लेकर कलश यात्रा में भाग लेंगी। महिलाओं का मानना है कि इस कलश यात्रा में भाग लेने से 9 दिन के रामचरित मानस परायण को सुनने के बराबर लाभ मिलता है। इस सम्बन्ध में रामद्वारा सत्संग भवन में एक बैठक का आयोजन संयोजक हनुमान मल जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया और कलश यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक का संचालन सीताराम गौतम ने किया। बैठक में हनुमान मल जांगिड़, पार्षद सुमित्रा आर्य, सीताराम गौतम, पुरुषोत्तम सोनी, एडवोकेट नरेन्द्र भोजक, विजयलक्ष्मी पारीक, सरोज स्वामी, पूनमचंद मारोठिया, प्रेमप्रकाश सोनी, पार्षद मोहनसिंह चौहान, रामगोपाल स्वामी, मदन गोपाल नवहाल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now