लाडनूं में फिल्म ‘निरखो जी भरतार’ की शूटिंग की गई करणी निवास पैलेस में, ठाकुर करणीसिंह ने किया फिल्म के पोस्टर का विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में फिल्म ‘निरखो जी भरतार’ की शूटिंग की गई करणी निवास पैलेस में, ठाकुर करणीसिंह ने किया फिल्म के पोस्टर का विमोचन

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मालासी रोड स्थित करणी निवास पैलेस में राजस्थानी फिल्म ‘निरखो जी भरतार’ के गीत की शूटिंग की गई। इस फिल्म को एक नई कहानी के साथ एकाउस्टिक वैभव शर्मा प्रस्तुत करने जा रहे हैं और शीघ्र ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के पोस्टर का विमोचन भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीतेश माथुर और शूटिंग कर रही पूरी टीम मौजूद रहीं। इसमें गायक कलाकार हर्षिता कंवर है और संगीतकार कैलाश बेरा हैं। संगीत रेश्यू रिद्म रिकॉर्ड्स ने प्रदान किया है। फिल्म में अभिनय देने वाले सितारों में हर्षिता कंवर एवं निखिल सैन हैं। इनके सहायक कलाकारों में दिशा चौहान, कनक राठौड़, कोमल प्रजापत, भाग्यलक्ष्मी प्रजापत, शिवम् प्रजापत, शारदा प्रजापत, सदाकंवर व इशिका राठौड़ हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक विशाल वर्मा व कौशल सिंधी हैं। वीडियो एडिटिंग रवि सैनी कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में सुबह 5.30 बजे हुआ होलिका दहन, महिलाओं ने लिया बड़ी संख्या में भाग, डीजे, चंग आदि के साथ नाचते-गाते युवाओं ने उखाड़ा खेजड़ी का डांडा, परम्परागत रूप से मनाया बस स्टेंड पर शहर का सामुहिक कार्यक्रम

बीदासर के लग्जरी होटल ‘होटल दी रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, 3 घायल, होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हुई और गोलियां लगने से गंभीर घायल हुए तीन को किया जयपुर रैफर

शहर चुनें

Follow Us Now