बिग ब्रेकिंग- लाडनूं के पाबोलाव के पास बस और बोलेरो भिड़ी, चार मरे- चार घायल, एक ही परिवार के थे मृतक, भीषण भिड़ंत में बोलेरो पिचक गई, चारों शव एक घंटा फंसे रहे, मोमासर से जा रहे थे पुष्कर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिग ब्रेकिंग-

लाडनूं के पाबोलाव के पास बस और बोलेरो भिड़ी, चार मरे- चार घायल, एक ही परिवार के थे मृतक,

भीषण भिड़ंत में बोलेरो पिचक गई, चारों शव एक घंटा फंसे रहे, मोमासर से जा रहे थे पुष्कर

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां पाबोलाव के पास हुए एक भीषण व दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में बोलेरो व रोडवेज बस में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को निजी वाहनों से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां तत्काल उनका इलाज शुरू किया गया। इस हादसे गाड़ी में फंसे चार जनों को मुश्किल से मशक्कत करते हुए करीब एक घंटे से बाहर निकाला जा सका। गाड़ी में चार शव फंस गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस दल और सुजानगढ़ से ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम सुंदर स्वर्णकार, नोरतन व विकास पहुंच गए तथा कोशिश करके सभी फंसे हुए शवों को निकलवाया गया। इन चारों शवों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। जसवंतगढ़ पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को साईड में करवाकर यातायात व्यवस्था को वापस दुरुस्त करवाया।

एक ही परिवार के थे चारों मृतक

इस भीषण हादसे में में चारों जने एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी मोमासर के सुथार परिवार के सदस्य हैं। ये सभी बोलेरो कार में सवार थे और मोमासर से जा रहे पुष्कर के लिए जा रहे थे कि अचानक पाबोलाव के पास इस बोलेरो और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में हादसे में शारदा देवी (50) निवासी नोखा, लिछमा देवी (70), तुलछी देवी (42) एवं ओमप्रकाश (42) सभी निवासी मोमासर शामिल हैं। हादसे में घायल होने वालों में रूपा (45), भोजराज (17), मुरली (11), ममता (15) शामिल हैं। इस बोलेरो व रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत की खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल व पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गए। इधर श्री आंनद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद भी अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनकी कुशलक्षेम पूछी।

नोट- अधिक जानकारी प्राप्त होने पर समाचार अपडेट किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now