गंभीर और दुर्लभ बीमारी है पीएफआईसी (PFIC) : 50 हजार से एक लाख में से एक बनता है शिकार, लाडनूं में पीएफआईसी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं दो मासूम बालक, ‘लीवर ट्रांसप्लांट’ ही है एकमात्र उपाय, इलाज के लिए 75 लाख की ज़रूरत, सरकार व समाज से लगाई से मदद की गुहार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गंभीर और दुर्लभ बीमारी है पीएफआईसी (PFIC) : 50 हजार से एक लाख में से एक बनता है शिकार,

लाडनूं में पीएफआईसी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं दो मासूम बालक,

‘लीवर ट्रांसप्लांट’ ही है एकमात्र उपाय, इलाज के लिए 75 लाख की ज़रूरत, सरकार व समाज से लगाई से मदद की गुहार

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के तेली रोड़ निवासी दो मासूम भाईयों पर गंभीर बीमारी के चलते मौत का संकट मंडराने लगा है। इनके इलाज के लिए परिवार को एक बड़ी रकम की आवश्यकता है। इनके परिवारजनों ने बच्चों के जीवनदान के लिए सरकार और आमजन से मदद की पुकार की है। ये मोहम्मद रियाज़ सांवरिया के दो मासूम पुत्र अब्दुल मुतलिफ (आयु 8 माह) और रेहान (आयु 7 वर्ष), जो दुर्लभ और गंभीर बीमारी पीएफआईसी (प्रगतिशील पारिवारिक अंतराहेपेटिक कोलेस्टेसिस) बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी का एकमात्र उपचार ‘लीवर प्रत्यारोपण’ बताया गया है। चेन्नई स्थित रेला मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों के लिए तत्काल लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता बताई है। दोनों भाइयों के ऑपरेशन, इलाज और दवा पर करीब 75 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति वाले परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटा पाना संभव नहीं है। परिवार ने सरकार, समाजसेवियों और आमजन से बच्चों की ज़िंदगी बचाने के लिए मदद की अपील की है।

क्या है PFIC बीमारी, होती है एक लाख में एक

PFIC (पीएफआईसी) एक संक्षिप्ताक्षर है जिसका मुख्य अर्थ हैं: ‘प्रोग्रेसिव फैमिलियल इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस’, जो यकृत से पित्त के उचित प्रवाह में बाधा डालने वाली एक आनुवंशिक बीमारी है। प्रोग्रेसिव फैमिलियल इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस (PFIC) एक आनुवंशिक यकृत रोग है, जिसमें यकृत कोशिकाएं पित्त को ठीक से स्रावित नहीं कर पातीं, जिससे यकृत में पित्त का निर्माण होता है और यकृत रोग बढ़ता है। इसके कारण गंभीर यकृत रोग, प्रगतिशील यकृत विफलता हो सकती है, और इसे {Children’s Liver Disease Foundation} के अनुसार, यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो 50,000 से 100,000 लोगों में से एक को प्रभावित करती है।

परिवार ने लगाई मदद की गुहार:

इस गंभीर और दुर्लभ बीमारी से ग्रसित बच्चों के परिजनों का कहना है कि हमारे मासूम बच्चों की ज़िंदगी केवल ‘लिवर ट्रांसप्लांट’ से ही बच सकती है। हम अकेले इतने बड़े खर्च का वहन नहीं कर सकते। समाज और सरकार से विनती है कि हमारे बच्चों को नया जीवन देने में सहयोग करें। जानकारों की मानें तो समय रहते ट्रांसप्लांट नहीं हुआ, तो बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। स्थानीय स्तर पर भी समाज के लोगों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य में योगदान दें, ताकि दोनों मासूमों की ज़िंदगी बचाई जा सके।

‘कलम कला’ की विशेष अपील

अति दुर्लभ गंभीर बीमारी से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे इन दो मासूम बालकों का जीवन केवल आपसी सहयोग से ही बचाया जा सकता है। अपना जीवन बचाने की गुहार लगा रहे इन दोनों मासूमों की मदद के लिए कुछ भामाशाह और युवा साथी आगे आ रहे हैं, पर जरूरत बड़ी है और सहयोग भी बड़ा चाहिए।आप भी आगे आएं और मदद के हाथ बढ़ाएं।

Bank Name – Indian overseas bank
Account Holder –mohammed salam
Account Number –368801000002302
IFSC Code – IOBA0003688

Phone pay –
63767 35003
9588948741,
7976473158
95499 70882

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव