परिवार सोया रहा और चोर घुस कर तिजोरी से लाखों के जेवरात और नकद राशि ले उड़े, बाकलिया में चोरों ने 30 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

परिवार सोया रहा और चोर घुस कर तिजोरी से लाखों के जेवरात और नकद राशि ले उड़े,

बाकलिया में चोरों ने 30 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बाकलिया में रात के समय घर में परिवार के मौजूद होते हुए भी चोरों ने घुस कर लाखों रुपयों के सोने-चांदी के आभूषणों व नकद राशि पर हाथ साफ कर लिए। इस चोरी की रिपोर्ट रामदेव सिंह ठोलिया (57) पुत्र दुलाराम ठोलिया जाति जाट निवासी ग्राम बाकलिया ने स्थानीय पुलिस को दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 8 जून को उसका लड़का नीतीश ठोलिया रात 12 बजे तक मोबाईल चला रहा था, उसके बाद वह मकान के मुख्य दरवाजा के बाहर हो गया, जहां मेरी पुत्री, मेरी पत्नी, दोहिता भी सो रहे थे‌। वह स्वयं घर के अन्दर बैठक रूम में सो रहा था। रात्रि में करीब 1 से 4 के बीच अज्ञात चोर घर के अन्दर घुसकर आलमारी का ताला खोलकर उनके करीब 30 लाख से अधिक के सोने व चांदी के आभूषण एवं नगद रूपये चोरी करके ले गया। इसकी जानकारी 9 जून को सुबह 7 बजे मेरे दोहिता ने मेरी पत्नी बिमला देवी से पैसे मांगे, तब मेरी पत्नी ने आलमारी खोली, तो वहां पर रूपये नहीं मिले। तब पूरा सामान चैक किया तो, सोने-चांदी के आभूषण व नगद रूपये नहीं मिले। तब पत्नी ने इसकी जानकारी उसे दी। उसने परिवार वालों को बताया। तब पुलिस थाना लाडनूं में सुबह 8 बजे इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस थाना लाडनूं से पूरा पुलिस जाब्ता पहुंचा और मौके का जायजा लिया। तब चोरी हुये सामान की सूची बनाकर उन्हें दी गई। इसकी रिपोर्ट भी लिख कर पुलिस को सौंपी गई, जिसे दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

लाखों के आभूषण तिजोरी तोड़ कर चोर ले गए

घर के अंदर आलमारी से चोरी हुये सामान व नकदी के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके घर के अन्दर कमरे की तिजारी में सोने के आभूषण 6 सूत (चैन) वजनी 6 तोला, 6 बिन्टी (अंगूठी) वजनी 2 तोला, 1 पेण्डल वजनी 1 तोला, 2 कण्ठी वजनी 2 तोला, 1 हार वजनी 2.5 तोला, 2 रखड़ी सेट वजनी 6 तोला, 1 टुसी लजनी 2.5 तोला, 1 जोड़ी झूमरियां वजनी 1.5 तोला, 2 बोरिया वजनी 2 तोला, 1 पतड़ी वजनी 1/4 तोला, 1 जोड़ी मादलिया वजनी 1 तोला तथा चांदी के आभूषणों में 5 जोड़ी पायजेब वजनी 30 तोला, कणकती वजनी 20 तोला, कड़ले वजनी 40 तोला, चांदी के सिक्के नग 50 (राजा महाराजा समय के) तथा नगदी रूपये 10 हजार तिजोरी के अन्दर रखे हुए थे और तिजोरी के ताला लगा हुआ था। उन्हें अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला धारा 305 (ए) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक पर्वतसिंह को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now