सुदूर देशों में फैली भारतीय धर्म-संस्कृति की सुवास, इटली में गूंजा सुंदरकांड का पाठ और बालाजी की सवामणी का लिया भारतीय भक्तों ने आनंद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुदूर देशों में फैली भारतीय धर्म-संस्कृति की सुवास,

इटली में गूंजा सुंदरकांड का पाठ और बालाजी की सवामणी का लिया भारतीय भक्तों ने आनंद

पादोवा, इटली (kalamkala.in)। भारतीय नागरिक जहां भी जाते-रहते हैं, वहां भारतीय संस्कृति को अपने साथ ले जाते हैं और उसकी सुगंधि को चारों ओर फैलाकर हर देश को सुवासित कर देते हैं। सुदूर देश इटली में रहवास करने वाले भारतीय प्रवासियों ने इटली में सालासर बालाजी मंदिर की प्रतिस्थापना कर दी और हर साल वहां सवामणी, जागरण, भजन-कीर्तन और भारतीय तीज-त्योहारों की धूम प्रतिदिन की नियमित पूजा-अर्चना के अलावा मचाते हैं। हाल ही में श्री बालाजी मंदिर पादोवा ईटली में भव्य सवामणी व सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें भजनों का गायन जेठाराम पंवार ने किया। यह आयोजन घनश्याम सैनी व लक्की सैनी रतनगढ वालों की तरफ से किया गया। शनिवार 4 अप्रैल की शाम को आयोजित इस सुन्दरकाण्ड के पाठ व गायन तथा सवामणी में सैकेंडों भक्तों ने पहुंच कर शामिल होकर भक्ति का आनन्द लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्या प्रकाश सैनी, प्रकाश सैनी, दीनदयाल सांखला, पवन सैनी, लाभचद सैनी, मनोज शर्मा, अमर सिंह, मोनू सैन, सुनील सैनी, अनिता, सुनिता, मीठू, लक्ष्मी, चंदा आदि सनातनी भक्तों का कार्यक्रम में सहयोग रहा। लाडनूं, सुजानगढ़ और आसपास के क्षेत्र के प्रवासियों ने धर्म व संस्कृति की सुगंध इटली में फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now