ड्यूटी के दौरान मृतक पालिकाकर्मी की पत्नी को सरकार ने 20 लाख की अनुग्रह राशि मंजूर की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ड्यूटी के दौरान मृतक पालिकाकर्मी की पत्नी को सरकार ने 20 लाख की अनुग्रह राशि मंजूर की

लाडनूं। नगर पालिका के सफाईकर्मी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के मामले में राज्य सरकार ने उसकी पत्नी को 20 लाख रुपयों की सहायता राशि स्वीकृत की है। शुक्रवार को यहां उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने मृतक हरीश की पत्नी रेखा देवी को 20 लाख की अनुग्रह राशि की मंजूरी का स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि गत दिनों हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान नगर पालिका के सफाईकर्मी हरीश पुत्र पृथ्वीराज की चुनाव ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान ही बड़ा बास में अचानक गिर कर उसे गहरी चोट लगी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हरीश पुत्र पृथ्वीराज की दुर्घटनावश हुई मृत्यु पर अनुग्रह अनुदान के रूप में चुनाव विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा उनकी पत्नी को अनुग्रह अनुदान राशि 20 लाख रुपए स्वीकृति जारी की है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उपखंड अधिकारी) लाडनूं मिथलेश कुमार ने स्वर्गीय हरीश की पत्नी श्रीमती रेखा देवी को स्वीकृति आदेश प्रदान किया। इससे पूर्व मृतक हरीश के पुत्र को नगर पालिका में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now