सरकार ने करवाया संतों का सम्मान- ‘गुरु पूर्णिमा विशेष’: संतों, धर्म गुरुओं एवं महन्तों का अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान, धर्म गुरुओं एवं महन्तों ने जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार, गुरु पूर्णिमा पर जिले में हुए गुरुवंदन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरकार ने करवाया संतों का सम्मान- ‘गुरु पूर्णिमा विशेष’:

संतों, धर्म गुरुओं एवं महन्तों का अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान, धर्म गुरुओं एवं महन्तों ने जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार,

गुरु पूर्णिमा पर जिले में हुए गुरुवंदन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के 9 धर्म गुरुओं, महन्तों एवं संतों का सम्मान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगण द्वारा किया गया। गुरु वंदन एवं एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शुभकामना सन्देश, 2100 रूपये की भेंट, शॉल, श्रीफल, पुष्प माला एवं मिष्ठान भेंट कर धर्म गुरुओं, महन्तों एवं संतों का सम्मान किया गया।

नावां के पांचोंता में महंत हरिदास, बड़लाधाम के सीताराम दास महाराज व अड़कसर बगीची के ओमदास महाराज का सम्मान

राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने नावां के कुंडधाम पांचोता में महन्तश्री हरिदास महाराज, बड़लाधाम गोगोर में सीताराम दास महाराज का, कुचामन के अड़कसर बगीची में ओमदास महाराज का सम्मान किया।

डीडवाना में स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य व लक्ष्मण दास महाराज का सम्मान

डीडवाना में नागौरिया मठ के स्वामीश्री विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज और लक्ष्मण दास महाराज भर्तृहरि आश्रम जोगामंडी का सम्मान जितेंद्र सिंह जोधा व तहसीलदार सुमेर सिंह द्वारा किया गया।

लाडनूं में गौतमदत्त शास्त्री व संत कमलेश्वर भारती का सम्मान

लाडनूं में महंत गौतम दत्त शास्त्री महाराज एवं सिद्धपीठ श्री पाबोलाव धाम के महंत कमलेश्वर भारती का सम्मान गजेंद्र सिंह ओड़ींट द्वारा किया गया।

मकराना के बरवाली में महामंडलेश्वर रघुवरदास व बरवाड़ा नाम के बाबा बालकनाथ का सम्मान

मकराना में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत व पंचायत समिति प्रधान सुनीता भींचर ने ग्राम बरवाली में महामंडलेश्वर रघुवर दास महाराज और बरवाड़ा धाम में बाबा बालकनाथ महाराज का सम्मान किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित होने पर धर्म गुरुओं, महन्तों एवं साधु-संतों ने खुशी का इजहार किया तथा उन्होंने राजस्थान सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now